Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
ईओडब्ल्यू ने तहसील कार्यालय के कर्मचारी को 4 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा
satna. EOW ,tehsil office employee
सतना । मध्यप्रदेश के जिला सतना के बिरसिंहपुर तहसील कार्यालय में ईओडब्ल्यू ने बुधवार को तहसील कार्यालय के रीडर राकेश त्रिपाठी को 4 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
 
जानकारी के अनुसार उजैनी गांव निवासी निलेश लोधी ने ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई थी कि तहसील कार्यालय में संपत्ति के बंटवारे संबंधी दस्तावेज बनाने के लिए तहसील कार्यालय के कर्मचारी द्वारा उनसे 5 हजार रूपए की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत की जांच के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपित रीडर को आज 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
 
ईओडब्ल्यू की इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। उक्‍त कार्यवाही निरीक्षक मोहित सक्सेना के नेतृत्‍व में की गई। इस दौरान उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, उप निरीक्षक भावना सिंह, उप निरी. (अ) संतोष पाण्डेय, प्र.आर. पुष्पेन्द्र पटेल, प्र.आर. सत्यनारायण मिश्रा, प्र.आर. कुलभूषण द्विवेदी, प्र.आर. घनश्याम त्रिपाठी, आर. पूर्णिमा सिंह, आर. धनंजय अग्निहोत्री, आरक्षक (चालक) संतोष मिश्रा रहे हैं।
 
 
MadhyaBharat 5 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.