Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बीजापुर में आईईडी विस्फोट और स्पाइक हाेल की चपेट में आने से तीन जवान घायल
bijapur, Three soldiers injured , IED explosion

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर में गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा से लगे ग्राम पुरगेल के पास मंगलवार की सुबह नक्सलियों के लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट और स्पाइक हाेल की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हो गए हैं। उन्हें एमआई 17 हेलीकाप्टर की मदद से उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल लाया गया।

बस्तर आईजी बताया कि नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी एवं सीआरपीएफ 231 बटालियन के जवान थाना गंगालूर क्षेत्र अंतर्गत बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा से लगे ग्राम पुरगेल की ओर सर्चिंग पर रवाना हुए थे। अभियान के दाैरान आज सुबह ग्रामपुरगेल के पास नक्सलियों के द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट और स्पाइक हाेल की चपेट में आने से सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हो गए। घायल जवानों की पहचान डीआरजी के कांस्टेबल 26 वर्षीय विजय कुमार और सीआरपीएफ के कांस्टेबल 42 वर्षीय प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। इसके अलावा एक अन्य जवान भी घायल हुआ है।

 

रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. सुनील खेमका ने बताया, "प्रमोद कुमार के पैर में गंभीर चोटें आई हैं और उनका ऑपरेशन किया जाएगा, जबकि विजय कुमार को हल्की चोटें हैं। एक और घायल जवान को जल्द ही अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।"

 
MadhyaBharat 4 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.