Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
एलपीजी से भरा टैंकर गाय को बचाने के प्रयास में पलटा
shivpuri, tanker full of LPG ,overturned

शिवपुरी । शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां एनएच-46 पर दीगोद के पास एक एलपीजी से भरा टैंकर गाय को बचाने के प्रयास में पलट गया। हादसे में टैंकर चालक को मामूली चोटें आईं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तत्काल राधौगढ़ के विजयपुर स्थित गेल इंडिया प्लांट को सूचित किया।

 

जानकारी अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। टैंकर विजयपुर स्थित गेल इंडिया प्लांट से एलपीजी भरकर ग्वालियर की ओर जा रहा था। इस दाैरान अचानक सामने गाय आ जाने से चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे वाहन अनियंत्रित हाेकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही बदरवास थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे में टैंकर चालक सतेंद्र दुबे को मामूली चोटें आईं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तत्काल राधौगढ़ के विजयपुर स्थित गेल इंडिया प्लांट को सूचित किया। गेल इंडिया के अधिकारियों और इंजीनियरों की टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो सबसे पहले टैंकर से गैस रिसाव की जांच करेगी। उनकी निगरानी में ही क्रेन की मदद से टैंकर को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस और एनएचएआई की टीम गेल इंडिया के विशेषज्ञों के पहुंचने का इंतजार कर रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके।

MadhyaBharat 4 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.