Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
महाकुंभ भगदड़ में हुई मौतों पर खरगे की टिप्पणी को लेकर राज्यसभा में हंगामा
new delhi, Ruckus in Rajya Sabha ,Kharge

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह महाकुंभ में मची भगदड़ में हजारों लोगों की मौत हो गई, जिन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं। उनके इस बयान को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ और सभापति जगदीप धनखड़ ने उनसे यह बयान वापस लेने को कहा।

खरगे ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज राज्यसभा में हुई चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि मेरा कहना है कि वहां (महाकुंभ भगदड़ में) हजारों लोग मारे गए। अगर आप कहते हैं कि मैं गलत हूं तो कम से कम वहां हुई मौतों की सही संख्या की रिपोर्ट जारी कर दें। उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा किया। इस पर खरगे ने कहा, मैंने किसी को दोषी ठहराने के लिए 'हजारों' नहीं कहा लेकिन कितने लोग मारे गए, कम से कम यह जानकारी तो दें। यह मेरा अंदाजा है, अगर मैं गलत हूं तो मैं सुधार करने के लिए तैयार हूं। उन्हें (सरकार को) आंकड़ा देना चाहिए कि कितने लोग मारे गए, कितने लापता हैं।

इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने उनसे अपने बयान को वापस लेने का आग्रह किया। सभापति ने कहा, "विपक्ष के नेता ने हजारों की संख्या में आंकड़े देकर एक परिदृश्य का संकेत दिया है। मैं उनसे अपील करता हूं कि इस सदन में जो भी कहा जाता है, उसका बहुत महत्व होता है। आपने कुछ ऐसा कहा है, जिससे सभी स्तब्ध हैं। यहां से पूरी दुनिया में संदेश जाता है, भले ही उसका खंडन हो। क्या आप उस हद तक जा सकते हैं? आप इस देश के एक वरिष्ठ नेता हैं, इस नाते मैं आपसे अपील करूंगा, अगर आप हजारों में आंकड़ा देते हैं तो मैं केवल आपकी अंतरात्मा से अपील कर सकता हूं।" सभापति के इस आग्रह के बाद खरगे ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी को दोषी ठहराने के लिए यह आंकड़ा नहीं बताया।


दरअसल, महाकुंभ में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के दौरान भगदड़ मच गई थी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई और 60 अन्य घायल हो गए।

MadhyaBharat 3 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.