Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांकेर में एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली ढेर
kanker,   uniformed male Naxalite, killed in Kanker

कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रांतर्गत पखांजूर-पानीडोबीर के इलाके में हुई मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया। साेमवार सुबह घटना स्थल की सर्चिंग करने पर एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली का शव और एक नग एसएलआर रायफल व अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी

 पुष्टि की है। 

 

पुलिस के अनुसार, कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्रांतर्गत डीआरजी और बीएसएफ का संयुक्त बल प्रतिबंधित नक्सली संगठन उत्तर बस्तर-माड़ डिवीजन के सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर रविवार 2 फरवरी काे नक्सल विरोधी अभियान के लिए निकली थी। इस अभियान के दाैरान पखांजूर-पानीडोबीर के इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच दाेपहर 12:30 बजे मुठभेड़ शुरू हाे गई। मुठभेड़ लगभग 6 घंटे तक जारी रही। सुरक्षाबलाें की जवाबी कार्रवाई में नक्सली अपने आप काे कमजाेर पड़ता देख भाग खड़े हुए। इस दाैरान इलाके में अंधेरा हाे जाने से जवान रात भर जंगल में ही माैजूद रहे। आज साेमवार सुबह इलाके की सर्चिंग के दाैरान इस मुठभेड़ में मारे गये एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली का शव और एक एसएलआर रायफल व अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई। क्षेत्र में अभी गश्त-सर्चिंग अभियान जारी है । मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के मारे जाने अथवा घायल होने की संभावना है।

 

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ में एक वर्दीधारी पुरुष नक्सली के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। मृत नक्सली कैडर की पहचान नहीं हो पाई है l जवानाें की वापसी के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

 

MadhyaBharat 3 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.