Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ में सत्यम बालाजी ग्रुप में आयकर के छापे में मिली गड़बड़ी
raipur, Income tax raids , Satyam Balaji Group

रायपुर । छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने सत्यम बालाजी ग्रुप और इसकी सहयोगी कंपनी साईं हनुमंत इंडस्टरीज प्राइवेट लिमिटेड ,राइस मिलर्स, एक्सपोर्ट्स कमीशन एजेंट्स, राइस ब्रोकर्स के ठिकानों पर की गई छापे की कार्रवाई में करीब एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ियों के दस्तावेज जब्त किये हैं।

 

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के 25 कारोबारी-आवासीय परिसर में छापेमारी कर आयकर अन्वेषण की सभी टीमें शनिवार देर रात कार्रवाई पूरी कर मुख्यालय लौट गई हैं। आयकर अन्वेषण की टीमों ने कैश, ज्वेलरी के साथ-साथ गड़बड़ियों के ढेरों दस्तावेज भी सीज किए हैं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि छापेमारी में 10 करोड़ नकद और साढ़े तीन करोड़ की ज्वेलरी जब्त की गई है।

बीती शाम को राजधानी के एक दफ्तर और एक आवासीय परिसर में आयकर टीम ने सत्यम बालाजी समूह के संचालकों का बयान दर्ज कर छापे की कारवाई पूरी कर ली। सभी ठिकानों की जांच में कैश में कामकाज किए जाने के साथ-साथ बुक्स के रिकार्ड्स में भी अनियमितताएं मिली हैं। इसके साथ ही कच्चे में लेनदेन किए जाने के भी पेपर्स मिले हैं। इस कार्रवाई में कंपनी द्वारा बीते 6 वर्ष के जमा किए गए इनकम टैक्स रिटर्न के आधार पर कंपनी के रिकॉर्ड स्टाक की जांच की गई है। यह कर चोरी इन दोनों फर्मों के साथ-साथ इनसे जुड़े ब्रोकर मिलरों के यहां मिले नान टैक्सेबल कैश ट्रांजेक्शन पेपर को मिलाकर है।

सत्यम बालाजी ग्रुप गैर बासमती चावल का प्रमुख निर्यातक है। विभागीय सूत्रों के अनुसार सत्यम बालाजी समूह का पक्के में टर्न ओवर 2000 करोड़ का है और इसमें से 1600 करोड़ का कारोबार कच्चे में होना उजागर हुआ है। आयकर अन्वेषण की छत्तीसगढ़ की सभी टीमों ने लौटकर जब्त दस्तावेज मुख्यालय में जमा कर दिया है। अब अगले चरण में राइस मिल संचालकों और कमीशन एजेंट्स व राइस ब्रोकर्स से मिले दस्तावेजों और वाहनों की जांच कर अप्रेजल रिपोर्ट तैयार कर रही है।

उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह बुधवार को राजधानी रायपुर के साथ ही राजिम, धमतरी, राजनांदगांव, दुर्ग, तिल्दा के साथ ही गोंदिया (महाराष्ट्र) और काकीनाड़ा (आंध्रप्रदेश) मिलाकर 25 ठिकानों पर आयकर छापे की कार्रवाई की थी। इस अभियान में आयकर अन्वेषण छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के करीब सौ अफसर शामिल थे।

MadhyaBharat 3 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.