Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में साय सरकार के खिलाफ जारी किया 25 बिन्दुओं का आरोप पत्र
raipur, Congress issued ,Sai government
रायपुर । नगरीय निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने से पहले कांग्रेस ने आज रविवार काे विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने 25 बिंदुओं का आरोप पत्र जारी कर साय सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। बैज ने कहा कि भाजपा की 'रिमोट सरकार' ने जनता को निराश किया।
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने आज रविवार काे राजीव भवन में निकाय चुनाव पर घोषणा पत्र के पहले आरोप पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने 25 बिंदुओं का आरोप पत्र जारी कर साय सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। इस आरोप पत्र के जरिए ये कहा है कि विष्णु देव साय सरकार बताए कि सरकार नागपुर, दिल्ली या बिहार कहां से चल रही है। दीपक बैज ने प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और कुशासन का आरोप लगाया है। किसानों, युवाओं, महिलाओं के साथ वादा खिलाफी, सरकारी भर्तियों में गड़बड़ी, नौकरियों की बिक्री, गैस, बिजली, रेत, डीजल के दाम बढ़े,किसानों से वादा खिलाफी का आरोप लगाया. इतना ही नहीं दीपक बैज ने कहा कि 1 लाख नौकरियों का वादा झूठा निकला है. कानून व्यवस्था फेल हो गई है।
पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, महामंत्री दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता सत्य प्रकाश सिंह उपस्थित थे।

 

MadhyaBharat 2 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.