Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
गैस सिलेंडर से भरे ट्रक पलटने से चालक की मौत
dhamtari, Driver dies,gas cylinders overturns

धमतरी ।गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक बाइक चालक को बचाने ट्रेक्टर व राहगीर को ठोकर मारते हुए अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं घायल राहगीर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।


पुरूर थाना से मिली जानकारी के अनुसार दो फरवरी की सुबह रायपुर निवासी बिसाहूराम साहू 60 वर्ष ट्रक में खाली व भरा हुआ गैस सिलेंडर भरकर रायपुर जा रहे थे, तभी बालोद जिले के गुरूर ब्लाक अंतर्गत ग्राम जगतरा के पास एक बाइक चालक ट्रक के सामने आ गई।इसे बचाने ट्रक अनियंत्रित होकर एक ट्रेक्टर व राहगीर को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क किनारे पलट गई। हादसा से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गैस सिलेंडर को देखने के बाद घटना स्थल पर जाने किसी की हिम्मत नहीं हुई और लोगों ने घटना की जानकारी पुरूर पुलिस में दी।
 
पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ट्रक चालक बिसाहूराम को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं घायल राहगीर को भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उपचार जारी है। इधर दुर्घटना में ट्रेक्टर भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। ट्रक पलटने से गैस सिलेंडर इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। घटना के बाद हाईवे में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित था। ट्रक को वहां से उठाने के बाद व्यवस्था दुरूस्त हुई। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।
MadhyaBharat 2 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.