Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
हिमाचल में खिली धूप अगले तीन दिन वर्षा-बर्फबारी का अनुमान
shimla, Sunshine in Himachal, rain and snowfall

शिमला । हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से धूप खिली हुई थी, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में तीन फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। इस बदलाव के चलते तीन से पांच फरवरी तक प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय जिलों में बारिश और उच्च पर्वतीय जिलों में भारी बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवाएं चलने और आसमानी बिजली चमकने की चेतावनी जारी की है।


चार फरवरी को तेज अंधड़ और बिजली गिरने की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने चार फरवरी को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तेज़ अंधड़ चलने और आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी दी है। साथ ही बारिश-बर्फबारी के कारण शीतलहर तेज होने की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी। हालांकि छह फरवरी से मौसम साफ होने की उम्मीद है और छह से आठ फरवरी तक प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहेगा।

लाहौल-स्पीति में कड़ाके की ठंड, कई जगह पारा शून्य से नीचे

प्रदेश में ठंड का असर लगातार जारी है। बीती रात राज्य की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया, जिससे शीतलहर तेज हो गई। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति और किन्नौर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया।

लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान -9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी जिले के ताबो में तापमान -7.8 डिग्री और केलांग में -6 डिग्री दर्ज किया गया। किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान -2.3 डिग्री रहा।

शिमला और मनाली में भी ठंड बढ़ी

प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलाें में शुमार शिमला और मनाली में भी ठंड बढ़ गई है। मनाली में रविवार को न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री और शिमला में 4 डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है और कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसन विभाग के अनुसार पिछले 24 घण्टों में राज्य के औसतन न्यूनतम तापमान में -0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तीन फरवरी से प्रदेश में मौसम करवट लेगा और पांच फरवरी तक बारिश-बर्फबारी होगी। यह स्थिति ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले व मैदानी इलाकों में सामान्य बारिश ला सकती है। हिमपात और बारिश के कारण तापमान में तेज गिरावट आएगी, जिससे सर्दी और अधिक बढ़ सकती है।

 

MadhyaBharat 2 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.