Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मैहर : महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा
  Maihar: Vehicle of devotees , Maha Kumbha overturned

मैहर । मध्य प्रदेश के मैहर में रविवार अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हाे गया। यहां प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित हाेकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
जानकारी अनुसार महाराष्ट्र के कुछ लाेग प्रयागराज महाकुंभ गए हुए थे। श्रद्धालुओं का समूह प्रयागराज महाकुंभ से काशी और अयोध्या के दर्शन करते हुए महाराष्ट्र लौट रहा था। इस दाैरान रविवार सुबह करीब पांच बजे एनएच 30 पर चौरसिया ढाबे के पास वाहन अनियंत्रित हाेकर पलट गया। हादसे में नागपुर की मंगला एकनाथ चकवार (72) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ड्राइवर को झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। नादन देहात के टीआई एन बंजारे ने बताया कि, महाराष्ट्र नंबर एमएच 29 एआर 4180 की तूफान जीप में कुल 10 लोग सवार थे। ड्राइवर को अचानक झपकी आने से तेज रफ्तार वाहन हाईवे से उतरकर पलट गया। वाहन में सवार गजानन ने बताया कि हादसे से दो घंटे पहले ही ड्राइवर को आराम करने की सलाह दी गई थी, लेकिन वह नहीं माना। सभी लोग प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने के बाद महाराष्ट्र के यवतमाल जा रहे थे।
 
MadhyaBharat 2 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.