Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बजट के झटके से सेंसेक्स और निफ्टी ने गंवाई शुरुआती बढ़त
new delhi, Sensex and Nifty,budget shock

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार में आज जोरदार उतार-चढ़ाव होता रहा। बजट पेश होने के पहले तक ज्यादातर समय बाजार में मजबूती के साथ कारोबार होता रहा, लेकिन बजट पेश होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट आ गई। पूरे दिन के कारोबार के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुआ। उतार-चढ़ाव वाले कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ बंद हुआ और निफ्टी ने 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज दिन भर के कारोबार के दौरान ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी, हेल्थ केयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर के शेयरों में लगातार खरीदारी होती रही। पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, टेक, ऑयल एंड गैस, मेटल, कैपिटल गुड्स, आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। ब्रॉडर मार्केट में आज मिला-कारोबार होता हुआ नजर आया, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज कारोबार के दौरान बने अनिश्चितता वाले माहौल के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब 27 हजार करोड़ रुपये की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 423.75 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 424.02 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 27 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।


आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,037 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,087 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,821 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 129 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,528 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,289 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,239 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 25 शेयर बढ़त के साथ और 5 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 43 शेयर हरे निशान में और 7 शेयर लाल निशान में बंद हुए।


बीएसई का सेंसेक्स आज 136.44 अंक की तेजी के साथ 77,637.01 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में मामूली उतार चढ़ाव के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 398.48 अंक उछलकर 77,899.05 अंक तक पहुंच गया। बजट पेश होने के बाद बाजार को झटका लगा, जिसके कारण ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 892.58 अंक टूट कर 494.10 अंक की कमजोरी के साथ 77,006.47 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि, दोपहर 1 बजे के बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे ये सूचकांक निचले स्तर से 499.49 अंक की रिकवरी करके 5.39 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 77,505.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 20.20 अंक उछल कर 23,528.60 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 124.05 अंक की मजबूती के साथ 23,632.45 अंक तक पहुंचने में सफल रहा, लेकिन बजट पेश होते ही इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। बिकवाली के दबाव के कारण निफ्टी ऊपरी स्तर से 314 अंक से अधिक लुढ़क कर 190.10 अंक की गिरावट के साथ 23,318.30 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि दोपहर 1 बजे के बाद खरीदारी शुरू हो जाने से इस सूचकांक को सहारा मिला। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी ने निचले स्तर से 160 अंक से अधिक की रिकवरी करके 26.25 अंक की कमजोरी के साथ 23,482.15 अंक के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।


दिन भर की खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ट्रेंट लिमिटेड 7.58 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 4.92 प्रतिशत, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 4.41 प्रतिशत, आयशर मोटर्स 3.77 प्रतिशत और बजाज ऑटो 3.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन 3.91 प्रतिशत, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 3.71 प्रतिशत, लार्सन एंड टूब्रो 3.36 प्रतिशत, ग्रासिम इंडस्ट्रीज 2.71 प्रतिशत और सिप्ला 2.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

MadhyaBharat 1 February 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.