Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
लाेकायुक्त ने पंचायत सचिव काे 3 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
tikamgarh, Lokayukta arrested ,e Panchayat Secretary

टीकमगढ़ । मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लाेकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी भ्रष्टाचार के मामले थमने का नाम नहीं ल रहे है। ताजा मामले में शुक्रवार काे टीकमगढ़ जिले में लोकायुक्त टीम ने पलेरा जनपद की ग्राम पंचायत पाली के सचिव को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के एवज में हितग्राही से रिश्वत की मांग कर रहा था।

लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत पाली के निवासी भरत लाल राजपूत ने सचिव विजय कुमार मिश्रा के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि उन्हें तीन महीने पहले पीएम आवास योजना की पहली किस्त मिली थी। दूसरी किस्त जारी करने के लिए सचिव ने कुल 12 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 5 हजार रुपए पहले ही दिए जा चुके थे। जांच के दौरान हितग्राही और सचिव के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग की गई, जिसमें रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद शुक्रवार को जब वह बाकी 3 हजार रुपए देने पंचायत भवन पहुंचे, तभी लोकायुक्त टीम ने सचिव को रंगे हाथों पकड़ लिया। सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 
MadhyaBharat 31 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.