Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दंतैल हाथी का उत्पात लगातार जारी
korba,   tusker elephant,rampage continues

कोरबा । कुदमुरा क्षेत्र में दंतैल हाथी का उत्पात लगातार जारी है। यहां से धान मंडी में एक हाथी बीती रात फिर घुसने की कोशिश किया, लेकिन वहां तैनात कर्मियों तथा वन अमले द्वारा उसे खदेड़ दिए जाने से नाराज हो गया और वन विभाग के रेस्टहाउस में बनी बाउंड्रीवाल को तोड़कर अपना गुस्सा उतारा। इतना ही नहीं रास्ते में एक किसान के बाड़ी के बाउंड्रवाल को भी ढहा दिया। दंतैल के उत्पात से हुए नुकसानी का आंकलन वन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज में इन दिनों 43 की संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं, जिसमें 37 हाथी कुदमुरा वन परिसर के जंगल में हैं जबकि छह हाथी चचिया परिसर में सक्रिय हैं। कुदमुरा परिसर में मौजूद हाथियों के दल में से एक दंतैल हाथी अलग होकर लगातार उत्पात मचा रहा है। प्रतिदिन यह हाथी दल से अलग होकर धान मंडी के पास पहुंच जाता है और वहां रखे धान को नुकसान पहुंचाने तथा खाने की कोशिश करता है। बीती रात यह दंतैल हाथी फिर मंडी के पास पहुंचकर मंडरा रहा था, जिसे वहां तैनात कर्मियों ने देख लिया और वन अमले को बुलाकर खदेड़ दिया। खदेड़े जाने पर हाथी जंगल की ओर वापस चला गया। आधी रात को वह फिर मूवमेंट किया और वन विभाग के कुदमुरा में स्थित रेस्ट हाउस में बने बाउंड्रीवाल को ढहा दिया। इतना ही नहीं रास्ते में चमार सिंह नामक ग्रामीण के बाड़ी को निशाना बनाते हुए उसके बाउंड्रीवाल को भी तोड़ दिया। इसकी जानकारी आज सुबह तब लगी जब लोगों ने दोनों ही स्थानों में बाउंड्रीवाल को टूटा हुआ देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिस पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचकर दंतैल द्वारा किए गए नुकसान का आंकलन करने में जुट गए हैं।

 

MadhyaBharat 30 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.