Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
बादली की रैली में बोले राहुल दिल्ली के विकास के लिए कांग्रेस को जिताएं
new delhi, Rahul , Badli rally

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज बादली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार देवेन्द्र यादव के समर्थन में चुनावी रैली को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने आम आदमी पार्टी (आआपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को निशाने पर रखा। उन्होंने लोगों से दिल्ली के विकास के लिए कांग्रेस उम्मीदवार को जिताने का आह्वान किया।

 

दिल्ली में चौतरफा गंदगी, वायु प्रदूषण और यमुना में बढ़ते जल प्रदूषण के लिए उन्होंने दिल्ली की आआपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि आआपा मुखिया अरविंद केजरीवाल शीशमहल में रहते हैं। जब केजरीवाल राजनीति में आए थे तो दिल्ली और यमुना को साफ करने का वादा किया था लेकिन उन्होंने शराब का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार किया। आज दिल्लीवासियों को गंदा पानी पिला रहे हैं। राहुल ने केजरीवाल को चुनौती दी कि अगर केजरीवाल को अपना पुराना वादा याद है तो वह यमुना का पानी पीकर दिखाएं। दिल्ली हिंसा के दौरान केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोग पीड़ितों के पास मदद के लिए नहीं पहुंचे।

 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार देश के पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रही है और गरीबों को उनका हक नहीं दे रही है। वह गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों तथा अल्पसंख्यकों का कर्ज माफ करने की बजाय देश के पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों ने मुझसे 55 घंटे पूछताछ की। मेरा सरकारी घर छीन लिया गया। मैंने उन्हें चाभी दे दी और कहा कि मुझे आपका घर नहीं चाहिए। मैं इन लोगों से "समझौता" नहीं कर सकता। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारा हिन्दुस्तान संविधान का और भाईचारे का है। हमें वही चाहिए।

 

उन्होंने कांग्रेस के पुराने वादों की याद दिलाते हुए कहा कि उसने मनरेगा, भोजन का अधिकार और कर्ज माफी आदि का अपना वादा पूरा किया था। कर्नाटक और तेलंगाना में जो चुनावी वादे किए थे, उन्हें भी पूरा किया। देश में इंदिरा गांधी और दिल्ली में शीला दीक्षित के विकास कार्यों की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो काम किए उसे याद रखना। कांग्रेस गरीबों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और मजदूरों के लिए काम करती है, पूंजीपतियों के लिए नहीं। कांग्रेस को जिताकर दिल्ली में फिर से प्रगति लाइए। उन्होंने बादली से देवेन्द्र यादव को जिताने की अपील की।

 

राहुल ने कहा, "महात्मा गांधी हमारे सबसे बड़े नेता थे। उन्हें आज ही के दिन 1948 में गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था। जिन लोगों ने उनकी हत्या की थी, उसी विचारधारा के लोग आज भी समाज में विद्वेष फैला रहे हैं। मैं नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का पक्षधर हूं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा के दौरान भी मैंने देशवासियों को यही संदेश दिया था।"

 

राहुल गांधी ने मीडिया पर भी उनके साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में प्यार और भाईचारा बढ़ना चाहिए। दिल्ली के वायु और जल प्रदूषण, दिल्ली की गंदगी, बेरोजगारी और महंगाई के बारे में मीडिया नहीं दिखाता है। वह अमिताभ बच्चन का नाच, अम्बानी की शादी और मोदी की मन की बात दिखाएगा। आपकी बात नहीं दिखाएगा। इस मौके पर राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र की प्रमुख पांच गारटियों को प्रतीकात्मक रूप से लांच किया।

MadhyaBharat 30 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.