Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बजट से पहले बोले चिदंबरम- सुस्‍ती में अर्थव्‍यवस्‍था कुछ नहीं कर रही सरकार
new delhi, Chidambaram, economy is sluggish

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी की ओर से तैयार 'अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति 2025' शीर्षक वाली रिपोर्ट जारी की गई है। पार्टी के पूर्व सांसद राजीव गौड़ा और उनकी टीम के सहयोग से तैयार की गई यह रिपोर्ट गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में जारी की गई। इस मौके पर पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने दावा किया है कि देश की अर्थव्यवस्था सुस्ती में है, लेकिन सरकार स्थिति को संभालने के लिए कुछ नहीं कर रही है। वर्तमान समय में रोजगार सृजन नहीं हो रहा है, मंहगाई बढ़ रही है तथा व्यापक स्तर पर आर्थिक असमानता है।

 

चिदंबरम ने कांग्रेस के अकबर रोड स्थित कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था में मंदी है, नौकरियां नहीं हैं, महंगाई चरम पर है, वेतन स्थिर है और आय में भारी असमानता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि पिछले साल की तुलना में आर्थिक वृद्धि में 2 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जितना भी प्रयास करे, अर्थव्यवस्था मंदी में है। ये पिछले साल की वृद्धि दर के दो फीसदी तक गिर सकती है। नौकरियां न होने से युवा बेरोजगारी 40 फीसदी के करीब है।

 

चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से समय-समय पर लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बावजूद कोई नौकरी नहीं है। यह सिर्फ खाली पदों को भरने का मामला है और इसमें नई नौकरियों का सृजन शामिल नहीं है। चिदंबरम ने कहा कि पिछले चार-पांच सालों से वेतन स्थिर है। खाद्य, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में महंगाई दर दोहरे अंकों में है। महंगाई दर 2-3 साल से चरम पर है। इनकम में भारी असमानता का जिक्र करते हुए चिदंबरम ने कहा कि वह मानते हैं कि शीर्ष 20-30 फीसदी लोग बेहतर स्थिति में हैं, लेकिन शेष 70 फीसदी यानी निचले आधे लोग 100-150 रुपये प्रतिदिन पर गुजारा कर रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि अमीरों और गरीबों के बीच की खाई बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार ने इससे निपटने के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से जारी रिपोर्ट में उल्लेखित कई तथ्यों को केंद्र सरकार ने सुविधाजनक तरीके से दबा दिया है। इसलिए प्रो. राजीव गौड़ा की टीम ने अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति पर रिपोर्ट पेश करने का फैसला किया, जबकि सरकार हर दिन, हर घंटे अर्थव्यवस्था की अवास्तविक स्थिति को सामने रखती है।

MadhyaBharat 30 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.