Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
चंडीगढ़ में भाजपा की हरप्रीत कौर बनी मेयर
chandigarh, Shock to Congress  , BJP mayor

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ की राजनीति में गुरुवार को बड़ा उलटफेर हो गया। पूर्ण बहुमत के बावजूद यहां मेयर पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी गठबंधन हार गया, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीत गईं। यहां भाजपा की हरप्रीत कौर ने कांग्रेस व आआपा गठबंधन प्रत्याशी प्रेम लता को दो वोट से हराया।दिल्ली चुनाव से पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इस हार काे कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है।

 

चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 36 वोट हैं। जिनमें 35 पार्षद जनता ने चुने हैं। यहां एक वोट सांसद का भी है। इस समीकरण के अनुसार जीत के लिए 19 वोट की जरूरत थी। निगम में इस समय भारतीय जनता पार्टी के 16, आम आदमी पार्टी के 13 और कांग्रेस के छह पार्षद हैं। 

 

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व न्यायाधीश जयश्री ठाकुर की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी रमणीक सिंह बेदी ने मतदान प्रक्रिया शुरू करवाई। सबसे पहले चंडीगढ़ से कांग्रेस के सांसद मनीष तिवारी ने अपना वोट डाला। इसके बाद अन्य पार्षदों ने मत डालें। यहां भाजपा की मेयर पद प्रत्याशी हरप्रीत कौर बबला को 19 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी व कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी प्रेम लता को 17 वोट मिले। सदन में बहुमत न होने के बावजूद भाजपा को क्रास वोटिंग का लाभ मिला और भाजपा अपना मेयर बनाने में कामयाब हो गई।

 

इसके बाद सीनियर डिप्टी मेयर पद के चुनाव भाजपा की बिमला दुबे को 17 तो आआपा व कांग्रेस गठबंधन के जसबीर सिंह बंटी को 19 वोट मिले। इसी प्रकार डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा के लखवीर सिंह बिल्लू को 17 तो कांग्रेस व आआपा गठबंधन की तरुणा मेहता को 19 वोट मिले। चुनाव अधिकारी रमणीक सिंह मेयर पद के लिए भाजपा की हरप्रीत कौर बबला, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए कांग्रेस व आआपा गठबंधन के जसबीर सिंह बंटी तथा डिप्टी मेयर के लिए तरुणा मेहता को विजयी घोषित किया।

 

MadhyaBharat 30 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.