Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
कैलाश मानसराेवर यात्रा इस वर्ष से शुरू हाेने की उम्मीद
dehradoon, Kailash Mansarovar Yatra, expected to start

देहरादून । हिन्दुओं की आस्था के प्रमुख स्थलों में शामिल कैलाश मानसरोवर की यात्रा इस वर्ष से शुरू हो सकती है। इस संबंध में नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय में एक बैठक हुई है। जिसमें पिथौरागढ़ जिले के पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र भी शामिल हुए थे।

 
नई दिल्ली की बैठक से लाैटे जिले के पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र ने बताया कि एक बार कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने की उम्मीद जग गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मई में यात्रा एक बार फिर से शुरू होने की संभावना है। पर्यटन विभाग ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र ने बताया कि बैठक में यात्रा फिर से शुरू करने को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई और इस पर सहमति भी बन गई है।
दरअसल, दिल्ली में कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय की एक बैठक में चर्चा हुई और यात्रा शुरू करने को लेकर सहमति भी बनी।  
 

धारचूला से लिपुपास तक सड़क तैयार
जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि धारचूला से लिपुपास तक सड़क तैयार करने के साथ ही यात्रियों के ठहरने के लिए जगह-जगह कुमांऊ मंडल विकास निगम ने हर्ट्स तैयार लिए गए हैं। इसके अलावा यात्रियों के लिए अन्य सुविधाएं भी जुटाई जा रही हैं।

वर्ष 2019 से बंद है यात्रा
कैलाश मानसरोवर हिन्दुओं की आस्था के प्रमुख स्थलाें में है। यहां हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा भोले नाथ निवास स्थल कैलाश मानसरोवर के दर्शन को आते थे। यह पवित्र स्थल चीन में मौजूद है। इसका एक रास्ता पिथौरागढ़ से जाता है। वर्ष 2019 में कोरोना के कारण यात्रा को बंद कर दिया गया लेकिन अब यात्रा शुरू होने की उम्मीद जाग गई है।

 

 

MadhyaBharat 29 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.