Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
हांदावाड़ा के जंगल में वन्य प्राणी भालू ने ग्रामीण पर किया हमला
dantewada, wild animal bear ,attacked a villager

दंतेवाड़ा । जिले के ग्राम हांदावाड़ा के जंगल में वन्य प्राणी भालू ने आज मंगलवार को एक ग्रामीण पर हमला कर दिया, भालू के हमले से ग्रामीण वंजाराम घायल हाे गया है, जिसका उपचार दंतेवाड़ा जिल अस्पताल में चल रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार वंजाराम अपने घर की बाड़ी बनाने के लिए बांस लेने जंगल की ओर गया हुआ था, इसी दौरान वंजाराम राम नेताम उम्र 30 वर्ष पर वन्य प्राणी भालू ने हमला कर दिया, इस दाैरान उसका पुत्र दीपेंद्र नेताम अपने पिता के साथ माैजूद था। दीपेंद्र भालू के हमले से विचलित नही हाेकर अपने पिता पर भालू को हमला करते देख बचाव करते हुए भालू पर डंडे से प्रहार करने लगा जिसके परिणाम स्वरूप भालू भाग खड़ा हुआ। इसकी सूचना आस पास के ग्रामीणों को दी गई जिसके बाद सूचना मिलते ही ग्रामीणों द्वारा तत्काल संजीवनी 108 पर जानकारी दी। जिसके बाद संजीवनी 108 एंबुलेंस बिना किसी देरी के मौके पर पहुंची तो वंजाराम नेताम भालू के हमले से बुरी तरह घायल मिला। जिसका ईएमटी भुवनेश्वरी मंडल के द्वारा एंबुलेंस 108 में प्राथमिक उपचार कर दंतेवाड़ा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है।

MadhyaBharat 28 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.