Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शाह ने केजरीवाल को भ्रष्टाचार और कांग्रेस को सनातन के मुद्दे पर घेरा
new delhi, Shah cornered Kejriwal , issue of Sanatan

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को मंगलवार को कालकाजी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और बदरपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को झूठे दावों और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा। साथ ही उन्होंने सनातन के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भी तीखी टिप्पणी की।
बदरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि 5 तारीख को दिल्लीवालों के पास अरविंद केजरीवाल की आप-दा (आम आदमी पार्टी) से मुक्त होने का मौका है। केजरीवाल की दिल्ली सरकार झूठ, फरेब, वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार की सरकार है।
अमित शाह ने केजरीवाल से दिल्ली जल बोर्ड की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जल बोर्ड की रिपोर्ट का हवाला देकर ही उन्होंने हरियाणा सरकार पर दिल्ली के पानी में जहर घोलने का आरोप लगाया है। हालांकि, जल बोर्ड ने केजरीवाल को झूठा बताया है।
उन्होंने कहा कि अन्ना के आंदोलन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कई दावे किए थे। मसलन, वे राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, कांग्रेस पार्टी का समर्थन नहीं लेंगे, सुरक्षा-गाड़ी और बांग्ला नहीं लेंगे। फिर सब करने के साथ उन्होंने खुद के लिए शीश महल भी बनवा दिया। केजरीवाल ने हजारों करोड़ रुपये का शराब घोटाला किया। मंदिर, गुरुद्वारा और स्कूल सबके सामने शराब की दुकान खोली और जेल गए। जल बोर्ड, राशन वितरण, डीटीसी बस, क्लासरूम और शीश महल सब में उन्होंने घोटाला किया है।
दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि कल उन्होंने महाकुंभ के दौरान गंगा में डुबकी लगाई। उनके डुबकी लगाने से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को ठंड लग गई। कांग्रेस पार्टी हमेशा सनातन का अपमान करती है। वे कांग्रेस से कहना चाहते हैं कि सनातन में श्रद्धा नहीं रखते लेकिन करोड़ों सनातनियों का मजाक मत उड़ायें।
उन्होंने कहा कि खरगे कह रहे हैं कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबों का भला नहीं होगा। उनसे पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने जीवनभर गंगा में डुबकी नहीं लगाई लेकिन गरीबों का क्या भला किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी देश की परंपरा और आस्था पर विश्वास करती है। हमारी सरकार के दौरान करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी बना और महाकुंभ का मेला भी लगा। देश के करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन, शौचालय, बिजली, मुफ्त अनाज और मुफ्त इलाज जैसी सुविधायें मिलीं।

 

MadhyaBharat 28 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.