Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल में फिट्जी कोचिंग सेंटर सील
bhopal, FIITJEE coaching center, sealed
भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फिट्जी (FIITJEE) कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है। मंगलवार शाम एमपी नगर एसडीएम एलके खरे और बैरागढ़ एसडीएम आदित्य जैन स्टाफ के साथ एमपी नगर पहुंचे और सेंटर सील करने की कार्रवाई पूरी की। कोचिंग के मालिक डीके गोयल की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। इधर, पैरेंट्स ने कोचिंग के मालिक के अकाउंट सीज पर जमा की गई फीस वापस दिलाने की मांग की है।


भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि इसके लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। इनमें से एक टीम दिल्ली पहुंच चुकी है और गोयल के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कमिश्नर ने कहा कि पुलिस गोयल के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं और उसके ठिकानों की सघनता से तलाशी ली जा रही है।


गौरतलब है कि फिट्जी कोचिंग सेंटर के मालिक डीके गोयल समेत चार लोगों पर भोपाल के एमपी नगर थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में 15 दिसंबर को एफआईआर की गई है। कोचिंग स्टूडेंट्स की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। शिकायत के मुताबिक, कोचिंग सेंटर अचानक बंद किए जाने की वजह से हर पैरेंट्स के लगभग दो लाख रुपये फंसे हुए हैं। कुल मिलाकर यह राशि करीब 12-15 करोड़ रुपये तक पहुंचती है।


दरअसल, भोपाल में फिट्जी कोचिंग सेंटर के बाहर मंगलवार को अभिभावकों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मांग की है कि कोचिंग संस्थान के मालिक डीके गोयल को जल्द गिरफ्तार किया जाए। उसका बैंक अकाउंट सीज कर अभिभावकों के सारे पैसे लौटाए जाएं। अभिभावकों ने कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त गाइडलाइन बनाने की भी मांग की है ताकि आगे से कोई भी सेंटर ऐसी धोखाधड़ी न कर सके।


पैरेंट्स अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि हमने इसको लेकर कलेक्ट्रेट और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अभी तक प्रशासन या पुलिस की तरफ से कोई भी जवाब नहीं मिला है। बता दें कि चार दिन पहले भी पैरेंट्स फिट्जी इंस्टीट्यूट पहुंचे थे। यहां प्रदर्शन भी किया था। भिभावक मुकेश महावर ने बताया कि मेरा बेटा आदित्य महावर 11वीं क्लास में है। फिट्जी बंद होने से वह डिप्रेशन में है। हमारी सरकार से मांग है कि हर अभिभावक से लाखों रुपए लेकर भागे फिट्जी के मालिक डीके गोयल की जल्द गिरफ्तारी हो और अभिभावकों के सारे पैसे वापस हों।

 

MadhyaBharat 28 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.