Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ से जुड़ी बहस को आगे बढ़ाएं युवा : प्रधानमंत्री
new delhi, Youth  debate related,Prime Minister

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को युवाओं से अपील की कि वे ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ से जुड़ी बहस को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि विषय युवाओं से जुड़ा है और उन्हें इस पर अपने विचार रखने चाहिए। चुनावों से बड़े स्तर पर पढ़ाई प्रभावित होती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज वार्षिक ‘राष्ट्रीय कैडेट कोर’ पीएम रैली में भाग लिया और करिअप्पा परेड ग्राउंड में एनसीसी के युवा कैडेट को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के विचार का समर्थन किया और कहा कि आजादी के बाद काफी समय तक लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होते रहे हैं। बाद में यह पैटर्न बदल गया और इसका नुकसान देश को उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में वोटिंग लिस्ट अपडेट जैसे बहुत सारे काम होते हैं। इसमें अक्सर हमारे शिक्षकों की ड्यूटी लगती है जिस कारण से पढ़ाई प्रभावित होती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 10 वर्षों के दौरान भारत में युवाओं के सामने आ रही अनेक बाधाओं को दूर करने का काम किया है। इससे युवाओं और देश का सामर्थ्य बढ़ा है। भारतीय गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के संविधान ने हर समय देश को लोकतांत्रिक प्रेरणा दी है और नागरिक कर्तव्यों का महत्व समझाया है। इसी तरह से एनसीसी ने भी हर समय भारत के नौजवानों को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा दी और उन्हें अनुशासन का महत्व समझाया है। कैडेट्स को एनसीसी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड में चुना जाना अपने आप में एक उपलब्धि है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का युवा आज वैश्विक भलाई की शक्ति के तौर पर उभरा है। युवाओं को भारत के अमृतकाल में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमारे कार्यों और निर्णयों की कसौटी विकसित भारत हो। उन्होंने युवाओं से पांच प्राणों को हमेशा याद रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि पांच प्राण यानी विकसित भारत, गुलामी की सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता के लिए काम और कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस शिविर में कुल 2361 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया, जिनमें 917 बालिका कैडेट भी शामिल थीं। यह संख्या के हिसाब से बालिका कैडेटों की अब तक की सर्वाधिक भागीदारी थी। इस बार 18 मित्र देशों के करीब 144 कैडेट्स भी इस दौरान मौजूद रहे।
पीएम रैली में इन कैडेटों की भागीदारी नई दिल्ली में महीने भर चलने वाले एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2025 के सफल समापन का प्रतीक है। इस वर्ष की एनसीसी पीएम रैली का विषय 'युवा शक्ति, विकसित भारत' है। देशभर से मेरा युवा (एमवाई) भारत, शिक्षा मंत्रालय और जनजातीय कार्य मंत्रालय के 650 से अधिक स्वयंसेवक भी विशेष अतिथि के रूप में एनसीसी पीएम रैली में शामिल हुए।

MadhyaBharat 27 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.