Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पाटन में चार लोगों की सरेआम जघन्य हत्या
jabalpur,Four people ,brutally murdered

जबलपुर । पाटन थाना अंतर्गत ग्राम टिमरी में सोमवार की सुबह ग्रामीणों की बैठक में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में 4 लोगों की मौत होने की खबर है वहीं दो गंभीर है। मृतक परिवार के परिजन अखिलेश दुबे ने बताया कि साहू परिवार के लगभग 12 लड़के हथियार लेकर टूट पड़े और इन लोगों ने अनिकेत, कुंदन, चंदन और समीर दुबे की हत्या कर दी। वहीं दो लोग इसमें से घायल हुए हैं जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस घटनाक्रम के पीछे जुआ शराब मुख्य वजह मानी जा रही है।


ग्रामीणों ने बताया है कि पांडे एवं पाठक परिवार पिछले कई दिनों से साहू परिवार के कुछ सदस्यों को जुआ व अवैध शराब विक्रय को लेकर समझाइए दे रहे थे। इसी बात पर साेमवार दोनों पक्षों में सुबह 9:30 एक बैठक थी। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि सामने का पक्ष साहू परिवार हथियारों से लैस है और मौका पाते ही इनके द्वारा सभी पर धारदार हथियारों और डंडों से वार कर दिया।


कुंदन और चंदन के पिता गणेश पाठक ने बताया कि, दो माह पहले साहू परिवार के कुछ लोग उनके खेत पर जुआ खिला रहे थे. यहां शराब खोरी भी होती थी इन दोनों ही घटनाओं की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी इसी बात से साहू परिवार के लड़के गुस्सा थे सोमवार सुबह कालू साहू नाम के एक युवक ने विवाद शुरू किया वह शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था उनके परिवार के लोगों ने कालू साहू को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और कालू गुट के लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई कर लेती तो शायद इतनी बड़ी वारदात न होती परंतु अवैध शराब एवं जुआ इस समय पाटन क्षेत्र में जोरों पर है।


एएसपी सुर्यकांत शर्मा ने बताया कि हमले में घायल अनिकेत दुबे,गुंजन पाठक,चंदन पाठक,समीर दुबे की मृत्यु हो गई है वहीं दो घायल हैं। पुलिस ने 4 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं गांव में निर्मित तनाव की स्थिति को देखते हुए आसपास के थाना क्षेत्र से पुलिस बल मंगाया गया है।

 

MadhyaBharat 27 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.