Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कौशल विकास के क्षेत्र में प्रतिभा को नया आयाम दे रहा श्रमोदय आईटीआई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
bhopal, Shramodaya ITI , Dr. Yadav
भोपाल  । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रमोदय मॉडल आईटीआई भोपाल के मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को राज्य स्तर के एससीवीटी परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमोदय मॉडल आईटीआई न केवल श्रमिक परिवारों के बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहा है, बल्कि कौशल विकास के क्षेत्र में उनकी प्रतिभा को नये आयाम भी दे रहा है।

टॉप-3 में संस्थान की प्रतिभाशाली बालिकाओं ने मारी बाजी
जनसंपर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने सोमवार को बताया कि श्रमोदय मॉडल आईटीआई भोपाल के छात्रों ने एससीवीटी परीक्षा परिणाम में प्रदेश में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करते हुए 25 शीर्ष प्रशिक्षणार्थियों में से 18 स्थान हासिल किए हैं। राज्य स्तर पर प्रथम (97.67%), द्वितीय (97.33%), और तृतीय (96.33%) स्थान भी इसी संस्थान की प्रतिभाशाली बालिकाओं ने प्राप्त किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि यह सफलता न केवल संस्थान के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश के श्रमिक परिवारों की आशाओं और उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी भी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि को श्रमिक परिवारों के बच्चों की लगन और श्रमोदय आईटीआई के शिक्षकों की उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह संस्थान कौशल विकास के क्षेत्र में एक मिसाल बन चुका है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रहा है।

श्रम और पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भी छात्रों, शिक्षकों और प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्रमोदय मॉडल आईटीआई, श्रम मंत्रालय और कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा वित्तीय पोषित एवं क्रिस्प द्वारा निर्मित व संचालित यह संस्थान अल्प समय में ही कौशल विकास का प्रतीक बन चुका है।
MadhyaBharat 27 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.