Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
गुवाहाटी में विस्फोट कोई हताहत नहीं
guwahati, Blast , no casualties
गुवाहाटी । गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को गुवाहाटी में एक विस्फोट की घटना सामने आई है। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। वहीं प्रतिबंधित संगठन उल्फा (स्व) ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। 
 
जानकारी के अनुसार लालमाटी में एडीडास कंपनी के शोरूम के पास झाड़ियों में कचरे में सुबह ि हुआ सूचना मिलते ही मौके पर वशिष्ठ थाने की पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंचकर जांच में जुट गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि विस्फोट बम का था या फिर कुछ और था। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि काफी समय से विभिन्न प्रकार के फेंके गये कचरे में रसायनिक क्रिया होने के चलते विस्फोट हुआ होगा। 
इस बीच प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा-स्वाधीन) ने गुवाहाटी में हुए इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। उल्फा (स्व) ने जारी एक ई-मेल में कहा, ‘‘संगठन का सशस्त्र विरोध असम के मूल निवासियों के खिलाफ नहीं है और न ही लोगों के जीवन को बाधित करने के लिए है। यह केवल सरकार और शासकों के लिए एक संदेश है।” साथ ही कहा है कि विस्फोट के जरिए अपना विरोध प्रदर्शन किया है।
 
लावारिस बैग मिलने से फैली सनसनी
विस्फोट की घटना के अलावा यहां आईएसबीटी के पास एक संदिग्ध बैग मिलने से बम की अफवाह फैल गयी। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। रिपोर्ट के मुताबिक, बैग के अंदर कोई संदिग्ध विस्फोटक चीज नहीं मिली। हालांकि इलाके की गहन जांच की गई। 


 

MadhyaBharat 26 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.