Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
भाजपा ने जारी की 47 नगर पालिका अध्यक्ष के उम्मीदवाराें की सूची
raipur, BJP released , president candidates

रायपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवाराें की घोषणा कर दी है। राज्य के 47 नगर पालिकाओं की सूची जारी होने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने एक बार फिर रमन अग्रवाल को मौका दिया है।

47 नगर पालिकाओं की सूची

गोबरा-नवापारा से ओमकुमारी संजय साहू, तिल्दा-नेवरा से चंद्रकला वर्मा, आरंग से डॉ. संदीप जैन, मंदिर हसौद से संदीप जोशी, अभनपुर से शिवनारायण बघेल, महासमुंद से डॉ. विमल चोपड़ा, बागबाहरा से शंकर तांडी, सरायपाली से सरस्वती चंद्र कुमार पटेल, बलौदाबाजार से अशोक जैन, सिमगा से शिवधारी देवांगन, गरियाबंद से रिखीराम यादव, अहिवारा से नटवर ताम्रकार, कुम्हारी से मीना वर्मा, आमलेश्वर से दयानंद सोनकर, बालोद से प्रतिमा चौधरी, दल्लीराजहरा से तोरणलाल साहू, बेमेतरा से विजय सिन्हा, डोंगरगढ़ से रमन डोंगरे, पंडरिया से मंजुला देवी कुर्रे, तखतपुर से वंदना बाला सिंह, रतनपुर से लवकुश कश्यप, बोदरी से देव कुमारी पांडेय, पेंड्रा से रितेश फरमानिया, गौरेला से मुकेश दुबे, मुंगेली से शैलेश पाठक, लोरमी से सुजीत वर्मा, जांजगीर-नैला से चित्रलेखा गढ़ेवाल, चांपा से प्रदीप नामदेव, अकलतरा से शांति भारते, सक्ती से चिराग अग्रवाल, दीपका से राजेंद्र सिंह राजपूत, कटघोरा से आत्मा राम पटेल, बांकीमोंगरा से सोनी कुमारी झा, खरसिया से कमल गर्ग, बलरामपुर से लोधी राम एक्का, रामानुजगंज से रमन अग्रवाल, सूरजपुर से देवंती साहू, जशपुर नगर से अरविंद भगत, मनेंद्रगढ़ से प्रतिमा यादव, कोंडागांव से नरपति पटेल, नारायणपुर से इंद्र प्रसाद बघेल, कांकेर से अरुण कौशिक, किरंदुल से रूबी शैलेंद्र सिंह, बड़े बचैली से राजू जायसवाल, दंतेवाड़ा से पायल गुप्ता, बीजापुर से गीता सोम पुजारी, सुकमा से हुंगा मड़कामी को भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए मौका दिया है।

भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवाराें को मैदान में उतार दिया है। चाय में टपरियों में अध्यक्ष पद के दावेदारों के लिए कई नाम चर्चा के विषय बने हुए थे, लेकिन रविवार दोपहर उम्मीदवाराें की सूची जारी होने के बाद सभी चर्चाओं में विराम लग गया है। भाजपा ने ट्विटर हैंडल से सभी उम्मीदवाराें की सूची जारी कर दी है।

 

 

MadhyaBharat 26 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.