Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मध्‍य प्रदेश में मनाया जा रहा 76वां गणतंत्र दिवस
bhopal,  Republic Day , Madhya Pradesh
भोपाल । मध्यप्रदेश में रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्‍लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद खुली जीप में परेड की सलामी ली। मुख्‍यमंत्री इसके बाद बाल विनय विद्या मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित भोज कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वहीं, राजधानी भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने तिरंगा फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा देवास और राजेंद्र शुक्ल रीवा में हैं।

मुख्यमंत्री यादव ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर के नेहरू स्टेडियम में झंडा वंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए राज्य की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को नमन करने का है। हम उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञता के साथ याद करते हैं, जिन्होंने अपना जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया। आज हमारा कर्तव्य है कि हम उनके सपनों को साकार करें और एक समृद्ध भारत का निर्माण करें। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में संविधान की सराहना करते हुए कहा कि हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक ग्रंथ है। यह हमारे अधिकारों की रक्षा करता है और कर्तव्यों की याद दिलाता है। हमें एक नागरिक के रूप में अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझना होगा और उनके प्रति समर्पित रहना होगा।

मुख्यमंत्री के भाषण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के बच्चों और कलाकारों ने लोक नृत्य, देशभक्ति गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। बच्चों ने ‘वंदे मातरम’ और ‘सारे जहां से अच्छा’ जैसे गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। मुख्यमंत्री यादव ने अपने भाषण के अंत में प्रदेशवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता, सामाजिक एकता और देशभक्ति को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

राज्यपाल ने लाल परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा
राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में गण और तंत्र सामन, भाव समर्पण ओर लगन से यात्रा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के संकल्प के तहत गरीब, युवा अन्नदाता और नारी के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं। प्रदेश में आर्थिक विकास को गति देने के लिए निवेश और औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश देश और दुनिया के उद्योग समूह के लिए निवेश का पसंदीदा डेस्टिनेशन बनकर उभरा है। अब तक करीब 4 लाख 17 हजार करोड़ का निवेश और चार लाख से अधिक व्यक्तियों को रोजगार के अवसर मिले हैं। आगामी 5 साल में 2 लाख 50 हजार पदों पर सरकारी नियुक्तिया होगी।


इसके अलावा भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना पुलिस परेड ग्राउंड झंडा फहराया। देवास. डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने पुलिस परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री के भाषण का वाचन किया। जबलपुर में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जिला मुख्यालय तिरंगा फहराया। सीधी में छत्रसाल स्टेडियम में ध्वजारोहण कर प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने परेड की सलामी ली। साथ ही आसमान में रंगीन गुब्बारे छोड़े। सागर जिले में कैबेनिट मंत्री प्रहलाद पटेल ने पीटीसी ग्राउंड में तिरंग फहराया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वचन किया।

इसी तरह धार जिले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किला मैदान में, दतिया में कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने पुलिस लाइन ग्राउंड में, उमरिया में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने अमर शहीद स्टेडियम में, पन्ना में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने पुलिस परेड ग्राउंड में, बैतूल में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने, ग्वालियर में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने एसएएफ ग्राउंड में और सतना में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने पुलिस परेड ग्राउंड में झंडा वंदन किया। वहीं, दमोह में पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

 

MadhyaBharat 26 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.