Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
रेत व मुरम का अवैध खनन करने वालों पर प्रशासन पुलिस ने की कार्यवाही
morena,Administration police, sand and gravel
मुरैना । रेत की अवैध मण्डी को लेकर नागरिकों द्वारा की जा रही शिकायतों पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से शनिवार सुबह बड़ोखर क्षेत्र में कार्यवाही करते हुये चार ट्रैक्टर ट्राली व चालकों को पकड़ लिया। ट्रैक्टर ट्राली के चालकों द्वारा अनियंत्रित गति से वाहनों को चलाते हुये एक कार के साथ-साथ प्राचीन शिवमंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया।
 
प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किये जाने पर पुलिस ने वन विभाग को नियमानुसार कार्यवाही के लिये अवगत कराया है। वहीं चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। वहीं विगत दिवस पहाडग़ढ़ राजस्व विभाग एवं पुलिस द्वारा अवैध खनन करने वालों पर कार्यवाही करते हुये एक जेसीबी तथा मुरम मिट्टी से भरा हुआ ट्रैक्टर ट्राली पकड़ लिया। इनके विरुद्ध खनिज विभाग कार्यवाही कर रहा है। उधर हथियारों के शौकीन युवाओं की धरपकड़ लिये जा रही सिविल लाइन पुलिस ने भी एक ट्रेक्टर ट्राली को पकड़ लिया। जिले में रेत-मिट्टी व मुरम का अवैध खनन कर परिवहन करने वाले लोगों पर बीते 24 घंटे अत्यधिक भारी रहे हैं। आज सुबह शहर के स्टेशन रोड़ थाना क्षेत्रान्तर्गत बड़ोखर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। इस क्षेत्र के निवासियों द्वारा शासन प्रशासन को शिकायत की जा रही थी कि रेत की अवैध मण्डी लगने के कारण सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक घर से बाहर निकलने पर दुर्घटना का भय बना रहता है।
 
शासन को की गई शिकायत पर पुलिस द्वारा बड़ोखर क्षेत्र में लग रही रेत की अवैध मण्डी को हटाने के लिये आज सुबह थाना स्टेशन रोड़ का पुलिस बल अमर सिंह सिकरवार के नेतृत्व में पहुंचा। योजना के अनुसार नंदेपुरा रोड़ को डम्पर व हाइड्रा से ब्लॉक कर दिया। पुलिस को आते देख सैकड़ों ट्रैक्टर ट्राली के चालक अपने वाहन अनियंत्रित गति से भगाने लगे। कुछ देर के लिये लोगों की सांसें थम गईं। लेकिन पुलिस की योजना में चार ट्रैक्टर ट्राली रेत से भरे हुये फंस गये। इन वाहनों ने भागने का प्रयास करते समय स्थानीय निवासी के घर के बाहर खड़ी कार तथा एक शिवमंदिर में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इन चार ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने चालकों सहित पकड़ लिया। पकड़े गये वाहनों को पुलिस लाइन में सुरक्षित रखवाया गया। वहीं वन विभाग को आगामी कार्यवाही के लिये सूचना दी गई।
 
वहीं पहाडग़ढ़ तहसीलदार आशीष जायसवाल को निरंतर सूचना मिल रही थी कि गोपालपुरा गांव में पहाड़ का खनन अवैध रूप से किया जा रहा है। विगत दिवस पुलिस के साथ राजस्व विभाग ने दविश दी। यहां खनन कर रही एक जेसीबी मशीन तथा मुरम-मिट्टी से भरा हुआ ट्रैक्टर ट्राली पकड़ लिया। इन वाहनों को पुलिस थाने में सुरक्षित रखवाकर खनिज विभाग को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इस पहाड़ पर खनन होने की सूचनायें मिलने पर पूर्व में भी दविश दी गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। उधर आज सुबह थाना सिविल लाइन पुलिस निबी गांव में दविश देने के लिये जा रही थी इसी दौरान चम्बल नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत का अवैध खनन कर परिवहन करता हुआ ट्रैक्टर ट्राली दिखाई दिया। थाना सिविल लाइन निरीक्षक दर्शन शुक्ला के नेतृत्व में गये पुलिस बल ने इस ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। वन विभाग को कार्यवाही के लिये सूचित कर दिया गया है।
 

 

MadhyaBharat 25 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.