Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दो इनामी महिला नक्सली सहित 6 नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
sukma, Police arrested, 6 Naxalites

सुकमा । सुकमा जिले के जगरगुण्डा थाना क्षेत्रान्तर्गत 02 ईनामी महिला सहित 06 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि दोनों महिला नक्सली पर 02-02 कुल 04 लाख रूपये का ईनाम घोषित है। सभी गिरफ्तार नक्सली वर्ष 2024 में टेकलगुड़ेम कैम्प हमला करने की घटना में घटना में शामिल थे। नक्सलियों को गिरफ्तार करने में थाना जगरगुण्डा पुलिस बल एवं 165 वाहिनी सीआरपीएफ की विशेष भूमिका थी।

पुलिस ने शनिवार को बताया जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया तहत 24 जनवरी 2025 को जगरगुण्डा थाना से जी-165 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम कुदेड़ व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम कुंदेड़ के जंगल के पास कुछ संदिग्ध व्यक्यिों द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगे जिन्हें सुरक्षाबलों द्वारा घेराबंदी कर 02 महिला सहित 06 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्धों से पूछताछ करने से अपना नाम महिला सरिता उर्फ उईका पायके पिता बुधरा (एओबी सीसीएम उदय दादा की सुरक्षा प्लाटून, पार्टी सदस्या इनामी 02 लाख 22 वर्ष निवासी मिसीगुड़ा जिला सुकमा, महिला बिंदू उर्फ कुंजाम पोज्जे पिता कोसा (एओबी सीसीएम उदय दादा की सुरक्षा प्लाटून पार्टी सदस्या ईनामी 02 लाख 20 वर्ष निवासी तिम्मापुरम करकापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, माड़वी भीमा पिता स्व. मासा (तुमरेल आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य) 28 वर्ष निवासी तुमरेला एर्राकोटापारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, कवासी मासा पिता स्व.हिड़मा (मिलिशिया सदस्य) 28 वर्ष निवासी गुंजेपरती रेंगमपारा थाना पामेड़ जिला बीजापुर, करटम हुंगा पिता स्व. जोगा (डीएकेएमएस सदस्य) 27 वर्ष निवासी तामेलभट्टी थाना पामेड़ जिला बीजापुर, मुचाकी मुक्का पिता जोगा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 26 वर्ष निवासी तामेलभट्टी थाना पामेड़ जिला बीजापुर का होना तथा सभी नक्सली उक्त पदों पर कार्य करना बताया गया। नक्सल संगठन में कार्य बताये जाने से थाना लाकर नक्सल प्रोफाईल चेक करने पर सभी वर्ष 2024 को जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत नवीन स्थापित कैम्प टेकलगुड़ेम पर हमला करने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ शामिल रहे है। घटना के संबंध में थाना जगरगुण्डा में अपराध पंजीबद्ध है। उक्त प्रकरण में सभी नक्सलियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए 24 जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर जेल भेजा गया। गिरफ्तार सभी नक्सल आरोपी उक्त घटना के अतिरिक्त जिले में घटित विभिन्न नक्सली घटना में शामिल रहे है।

MadhyaBharat 25 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.