Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में ढेर 16 में से 12 नक्सलियाें की हुई शिनाख्त
gariaband, Naxalites killed, Chhattisgarh encounter
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में भालूडिग्गी पहाड़ इलाके में तीन दिन पहले सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए 16 नक्सलियों में से 12 
की शुक्रवार को शिनाख्त हो गई। 20 और 21 जनवरी काे लगभग 80 घंटे तक सुरक्षाबलों के साथ चली मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे। पहचाने गए इन 12 नक्सलियों पर कुल तीन करोड़ 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह जानकारी आज एसपी गरियाबंद निखिल राखेचा ने दी। 
 
एसपी गरियाबंद राखेचा ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में नक्सल संगठन के सेंट्रल कमेटी का मेंबर 1. चलपति जिस पर अकेले ही 90 लाख रुपये का इनाम घाेषित था। इसके अलावा जयराम ऊर्फ गुड्डू इनामी 65 लाख, नुआपड़ा-गरियाबंद-धमतरी डिवीजन कमेटी का प्रमुख सत्यम गावड़े ऊर्फ सुरेन्दर इनामी 65 लाख, आलोक ऊर्फ मुन्ना इनामी 18 लाख, शंकर इनामी 13 लाख, कलमू देवे ऊर्फ कल्ला इनामी 13 लाख, महिला नक्सली मंजू इनामी 13 लाख, महिला नक्सली रिंकी इनामी 13 लाख, सुखराम चलपति ऊर्फ जयराम इनामी तीन लाख, रामे ओयम इनामी तीन लाख, जैनी ऊर्फ मुचाकी इनामी तीन लाख एवं मन्नू इनामी 14 लाख के रूप में पहचान की गई है। यह पहला मौका है, जब छत्तीसगढ़ में किसी मुठभेड़ में सेंट्रल कमेटी का सदस्य मारा गया है। चलपति ऊर्फ अप्पा राव गरियाबंद के भालूडिग्गी इलाके से ही तीन राज्यों में नक्सल गतिविधियाें को संचालित करता था।
 
गरियाबंद एसपी ने बताया कि धमतरी गरियाबंद नुआपड़ा डिवीजन कमेटी के 20 से 25 नक्सलियों के साथ विगत कई माह से सेंट्रल कमेटी का मेंबर चलपति इसी इलाके में मौजूद था। इन नक्सलियाें के पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के अलावा सामान्य मासिक बैठक करने की सूचना भी एजेंसियों से मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नक्सल विराेधी अभियान सेल के साथ रणनीति बनाई। इस अभियान में जिला पुलिस बल के ई-30, एसटीएफ, कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 के लगभग 400 जवानों को रवाना किया गया था।
 
उन्हाेंने बताया कि बेसराझर इलाके से होकर भालूडिग्गी पहाड़ के दक्षिणी क्षेत्र तराई इलाके में नक्सलियों का जमावड़ा था। नक्सलियों ने यहां अपना अस्थाई डेरा बनाया हुआ था। यह इलाका ओडिशा सीमा से 10 किमी की दूरी पर मौजूद है। उन्हाेंने बताया कि इस अभियान के दौरान जवानों ने 20 से ज्यादा आईईडी भी निष्क्रिय किया है। वहीं एक एके 47 और 17 ऑटोमैटिक राइफल बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मिले हथियार के मुकाबले शवों की संख्या कम है, ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ शवों या घायलों को नक्सली अपने साथ ले गए हैं। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर बचकर भागने में कामयाब रहे नक्सली आत्मसमर्पण करते हैं तो उन्हें सरकार की योजना का लाभ दिया जाएगा। घायल भी हो तो उनका पूरा इलाज पुलिस कराएगी।
 
MadhyaBharat 24 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.