Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
धार्मिक नगरों में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय नगरों की पवित्रता बनाए रखने का ऐतिहासिक कदम -वीडी शर्मा
bhopal,  liquor ban ,VD Sharma

भोपाल । बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में महेश्वर में आयोजित कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के उज्जैन सहित 17 धार्मिक नगरों में पूर्ण शराबबंदी का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश सरकार का यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दृढ़ इच्छाशक्ति, और भाजपा सरकार के शराबबंदी की ओर बढ़ते कदम को परिलक्षित करता हैं। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करता हूं। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार का यह निर्णय धार्मिक नगरों की पवित्रता को बनाए रखने के लिए ऐतिहासिक कदम है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन धार्मिक नगरों में पूर्ण शराबबंदी का निर्णय लिया गया है, वहां की शराब दुकानों को कहीं अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जाएगा, बल्कि दुकानें पूरी तरह से बंद की जाएंगी। मध्यप्रदेश सरकार का यह निर्णय यह दर्शाता है कि हमारी सरकार जनभावनाओं को ध्यान में रखकर उनका सम्मान करते हुए कार्य करती है। इस निर्णय से प्रदेश में नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी, साथ ही धार्मिक स्थलों, आध्यात्म व संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को और गति मिलेगी। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सामाजिक समरसता और देवी अहिल्याबाई होल्कर के नारी सशक्तिकरण के कार्यों से प्रेरणा लेकर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार कार्य कर रही है।

 


बाबा साहब के विचारों को जमीन पर उतारने का कार्य कर रही भाजपा सरकार
वीडी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट की बैठक में बाबा साहब डॉ. अंबेडकर की जन्म स्थली महू में स्थित डॉ. अंबेडकर विश्वविद्यालय के विधि संकाय को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने के लिए 25 करोड़ मंजूर किए गए हैं। बाबा साहब विधि के छात्र थे, उन्हें कानून की पढ़ाई से बहुत लगाव था, इसलिए उनके सम्मान स्वरूप डॉ. अंबेडकर विवि के विधि संकाय को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है। कांग्रेस ने समय-समय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का कार्य किया है। कांग्रेस ने देश में 55 वर्ष शासन किया, लेकिन संविधान बनाने वाले बाबा साहब को कांग्रेस ने कभी भारत रत्न नहीं मिलने दिया। देश की जनता यह जानती है कि बाबा साहब के विचारों को जमीन पर उतारने का कार्य कोई कर रहा है तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह कर रहे हैं।

 
 


किसानों को आत्मनिर्भर बनाने व महिलाओं के आर्थिक सशक्तिरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश की कैबिनेट ने सिंचाई के लिए तीन से साढ़े सात हार्स पॉवर तक के अस्थाई कनेक्शन लेने वाले किसानों को 10 प्रतिशत राशि देने पर सोलर पंप देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में केवल चार जातियां बताई है, गरीब, युवा, किसान और महिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भाजपा सरकार युवा और किसानों के कल्याण के लिए मिशन मोड पर कार्य कर रही है। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर उन्हें सम्मान देने आज महेश्वर में केबिनेट बैठक हुई है। आज कैबिनेट में नारी सशक्तिकरण के लिए मिशन मोड पर कार्य करने का सराहनीय निर्णय लिया गया है। लिंगानुपात में वृद्धि, बाल विवाह रोकने, मातृ मृत्युदर को कम करने के साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई निर्णय लिए गए हैं, जो महिलाओं के कल्याण के लिए दूरगामी परिणाम देंगे। कैबिनेट ने कल्याणी व परित्यक्ता महिलाओं के जीवन को संवारने का भी निर्णय लिया है। ऐसी महिलाओं को शादी करने पर 2 लाख रूपए राज्य सरकार देगी, जिससे कल्याणी व परित्यक्ता महिलाएं फिर से अपनी जिंदगी शुरू कर सकेंगी।

MadhyaBharat 24 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.