Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
उमंग से भरपूर रही गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल
bhopal, Republic Day, full dress final rehearsal
भोपाल । मध्य प्रदेश में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में भोपाल के लाल परेड मैदान में प्रात: 9 बजे आयोजित होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में निकलने वाली संयुक्त परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अभ्यास शुक्रवार को लाल परेड मैदान पर किया गया। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने परेड एवं समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के दौरान सातवीं बटालियन के प्रधान आरक्षक रामचन्द्र सिंह कुशवाहा ने प्रतीक स्वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। हर्ष फायर के बीच पुलिस बैंड ने निरीक्षक सुनील कटारे के निर्देशन में "जन गण मन" की धुन बजाई। मुख्य अतिथि के संदेश का प्रतीक स्वरूप वाचन भी किया गया। हर्ष फायर के बाद पुलिस बैंड की मधुर धुनों के बीच आकर्षक संयुक्त परेड निकाली गई। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2022 बैच के अधिकारी एसीपी करणदीप सिंह ने किया। परेड टू आई सी का दायित्व उप पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार सोनी ने निभाया। संयुक्त परेड में छत्‍तीसगढ़ सशस्‍त्र बल, अश्वारोही दल व श्वान दस्ते सहित 20 टुकड़ियां शामिल थीं।


संयुक्त परेड में शामिल छत्‍तीसगढ़ सशस्‍त्र बल की टुकड़ी का नेतृत्व निरीक्षक सरबराज सिन्हा ने किया। इसी तरह केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल की टुकड़ी नेतृत्‍व निरीक्षक सुरेन्‍द्र सिंह, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल टुकड़ी का नेतृत्व निरीक्षक संदीप तिवारी, मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल 01 की टुकड़ी का नेतृत्व 6वीं वाहिनी एसएएफ जबलपुर के निरीक्षक विजय चौधरी, एस.टी.एफ टुकड़ी का नेतृत्व निरीक्षक राहुल वर्मन, विशेष सशस्त्र बल व जिला बल महिला टुकड़ी का नेतृत्व निरीक्षक शिल्‍पा कौरव, जिला बल पुरुष प्लाटून का नेतृत्व निरीक्षक भूपेन्‍द्र आर्मो, जेल विभाग महिला टुकड़ी का नेतृत्व सहायक जेल अधीक्षक मनीषा यादव, मध्‍य प्रदेश विशेष सशस्‍त्र बल 02 टुकड़ी का नेतृत्‍व निरीक्षक राजेश यादव, मध्य प्रदेश होमगार्ड टुकड़ी का नेतृत्व पीसी हेमराज परस्‍ते, भूतपूर्व सैनिकों टुकड़ी का नेतृत्व सेवानिवृत्त लेफ्टीनेंट कर्नल अनिल भार्गव, एनसीसी सीनियर डिवीजन/एयर विंग/नेवल विंग (बॉयज मिश्रित प्‍लाटून) टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर ईशु गोस्‍वामी, एनसीसी सीनियर विंग /एयर विंग/नेवल विंग गर्ल्स टुकड़ी का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर कुमारी प्रशंसा, स्काउट्स (बॉयज) टुकड़ी का नेतृत्व मोहित तिवारी, गर्ल्स गाइड टुकड़ी का नेतृत्व खुशी आमवंशी, पुलिस (बॉयज) टुकड़ी का नेतृत्व श्‍लोक तिवारी, शौर्य दल प्लाटून का नेतृत्व नीलम परमार, मध्‍य प्रदेश पुलिस बैंड का नेतृत्व निरीक्षक सुनील कटारे, श्वान दल का नेतृत्व निरीक्षक प्रकाश नारायण शर्मा एवं अश्वारोही दल का नेतृत्व निरीक्षक राकेश कुमार गौड़ ने किया।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फाइनल रिहर्सल भी हुई
संयुक्त परेड के पश्चात विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों एवं संस्कृति विभाग के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अभ्यास किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अशासकीय सेंट पॉल को-एड हायर सेकेण्‍ड्री स्‍कूल आनंद नगर भोपाल के 180 विद्यार्थियों ने “भारतीय संस्‍कृति की गाथा थीम” गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं हेमा हायर सेकण्‍ड्री स्‍कूल गोविंदपुरा के 180 विद्यार्थियों ने “भारतीय कला संस्‍कृति और विरासत थीम” पर नृत्य की प्रस्तुति दी। होली फैमिली हायर सेकेण्‍ड्री स्‍कूल गांधीनगर भोपाल के 180 बच्‍चों ने एकभारत श्रेष्‍ठभारत की थीम पर नृत्‍य किया। रिहर्सल के दौरान संयुक्त रूप से 04 शासकीय स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने देशप्रेम प्रदर्शित करते नृत्य “रक्षमाम् (धरती की पुकरा)” की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के लोकनृत्यों और लोकगीतों की भी सुमधुर प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें गोण्‍ड जनजातीय का ठाठ्या लोकनृत्‍य और कोरकू जनजातीय का गदली, थापटी एवं ढ़ांढल लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान 200 कलाकारों ने प्रस्तुति देकर सभी उपस्थितजन को मंत्रमुग्ध कर दिया।


22 झांकियां करेंगी गणतंत्र दिवस की परेड में प्रतिभाग
गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान उद्यानिकी विभाग, आयुष विभाग, उद्योग विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, खेल और युवा कल्‍याण विभाग, गृह विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जेल विभाग, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, पर्यटन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मछुआ कल्‍याण एवं मत्‍स्‍य विकास विभाग, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, स्‍कूल शिक्षा विभाग, वन विभाग, सहकारिता विभाग एवं संस्‍कृति विभाग की झांकियां प्रतिभाग करेंगी।


इनकी रही उपस्थिति
फुल ड्रेस अभ्यास परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसएएफ राकेश गुप्‍ता, भोपाल की डिप्‍टी कमिश्‍नर किरण गुप्‍ता और भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

 

MadhyaBharat 24 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.