Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
परिजन बोले-नेताजी के अवशेष भारत लाने में कोई रुकावट नहीं
kolkata, Family said,Netaji
कोलकाता । नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अवशेष, जो जापान के रेनकोजी मंदिर में रखे गए हैं, उनको लेकर लंबे समय से विवाद और चर्चा होती रही है। नेताजी के कुछ परिजनों का दावा है कि उनके पास ऐसे दस्तावेज हैं, जो यह साबित करते हैं कि मंदिर के पुजारी अवशेष भारत को सौंपने के लिए हमेशा तैयार रहे हैं। उन्होंने 
केंद्र सरकार से नेताजी के अवशेष जापान से भारत लाने की मांग की है।

 

नेताजी के परिजन और उनके प्रशंसकों का एक बड़ा वर्ग चाहता है कि इन अवशेषों को भारत लाकर डीएनए परीक्षण कराया जाए, ताकि यह पुष्टि हो सके कि ये वास्तव में भारत की स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े नेताओं में से एक नेताजी के ही अवशेष हैं।

 

गत 18 अगस्त 1945 को ताइवान में एक जापानी सैन्य विमान हादसे में नेताजी की मौत होने की खबर थी। इस हादसे में बुरी तरह जलने के कारण उनकी मौत होने की बात कही गई थी। अब तक हुए 10 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जांच आयोगों की रिपोर्ट में नेताजी की मौत की पुष्टि की गई है।

 

हालांकि, 2005 में सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट जज मनोज कुमार मुखर्जी की अध्यक्षता वाले आयोग ने यह निष्कर्ष दिया था कि नेताजी की मौत विमान हादसे में नहीं हुई। आयोग ने यह भी कहा था कि रेनकोजी मंदिर में रखे गए अवशेष नेताजी के नहीं हैं।

 

नेताजी के परिजन और उनकी बेटी प्रोफेसर अनीता बोस फाफ ने कई बार प्रधानमंत्री कार्यालय और भारत सरकार को पत्र लिखकर इन अवशेषों को भारत लाने की मांग कर चुके हैं। नेताजी के पोते चंद्र कुमार बोस ने कहा, "यह शर्मनाक है कि नेताजी के अवशेष आज भी जापान में पड़े हैं। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि ये अवशेष नेताजी के हैं या नहीं।"

 

माधुरी बोस, नेताजी की पोती, ने भी दावा किया कि मंदिर के पुजारी और जापानी सरकार डीएनए परीक्षण के लिए पूरी तरह से सहमत रहे हैं। उन्होंने कहा, "मंदिर के पुजारी ने हमेशा कहा है कि अवशेष भारत वापस भेजे जाने चाहिए। यह उनके पूर्वजों की इच्छा थी।"

 

लेखक और शोधकर्ता सुमेरु रॉय चौधरी ने दावा किया कि नेताजी से जुड़े कई दस्तावेज बताते हैं कि 1990 के दशक में भारत सरकार ने इन अवशेषों को लाने की कोशिश की थी, लेकिन राजनीतिक फायदा न होने की वजह से यह योजना रुक गई।

 

सूर्या कुमार बोस, नेताजी के भतीजे ने कहा कि 2019 में उनकी जापान यात्रा के दौरान रेनकोजी मंदिर के पुजारी ने उन्हें अवशेष सौंपने के लिए अपनी सहमति जताई थी।

 

नेताजी के परिजन और प्रशंसक अब भी इस उम्मीद में हैं कि भारत सरकार इन अवशेषों को वापस लाकर डीएनए परीक्षण कराएगी, ताकि नेताजी की मृत्यु से जुड़ी गुत्थी सुलझ सके।

 

MadhyaBharat 23 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.