Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
तमिलनाडु-कर्नाटक सीमा पर एल्लापुरा में ट्रक खाई में गिरा नाै की मौत
chennai, Truck falls  , driver dies

चेन्नई । तमिलनाडु और कर्नाटक काे जाेड़ने वाले सावनूर-हुबली मार्ग पर कर्नाटक घाटी के एल्लापुरा में बुधवार सुबह एक

ट्रक गहरी खाई में गिर जाने से नाै लोगों की मौत हो गई। अन्य दस लाेग घायल हुए हैं। दुर्घटना में पीड़ित फल विक्रेता थे, जो सावनूर से फल बेचने के लिए जा रहे थे। घायलों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

उत्तर कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक एम नारायण ने बताया कि सावनूर-हुबली मार्ग पर एक ट्रक से कुछ लाेग फल बेचने के लिए सावनूर जा रहे

थे। एल्लापुरा में जंगल वाले इलाके में सुबह करीब 5.30 बजे के लगभग दूसरे वाहन को साइड देने के प्रयास में ट्रक बाईं ओर चला गया और अनियंत्रित हाेकर करीब 50 मीटर गहरी घाटी में गिर गया। उन्हाेंने बताया कि इस दुर्घटना में नाै लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।इस दुर्घटना में दस लाेग घायल हुए हैं, जिनमें दाे की हालत गंभीर हैं। 

 

पुलिस ने बताया कि शवों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद ली। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान फैयाज जमखंडी (45), वसीम मुदगेरी (35), एजाज मुल्ला (20), सादिक बाशा (30), गुलाम हुसैन जावली (40), इम्तियाज मुलाकेरी (36), अल्फाज जाफर मंडक्की(25), जिलानी अब्दुल जखाती (25) और असलम बाबुली बेनी (24) के रूप में हुई है। घायलों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंधनूर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

 

 

 

MadhyaBharat 22 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.