Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दिल्ली चुनावः भाजपा का संकल्प पत्र-2 जारी
new delhi, Delhi Elections, BJP

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने अपने वादे के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज संकल्प पत्र भाग-2 जारी किया। इसमें जरूरतमंद छात्रों को केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त देने का वादा किया गया है। साथ ही युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने की भी घोषणा की गयी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह संकल्प पत्र जारी किया।

 

अनुराग ठाकुर ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इस संकल्प पत्र से दिल्ली का विकास होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15 हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएंगे और दो बार की यात्रा एवं आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति भी करेंगे। दिल्ली में तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए बीआर आंबेडकर स्टाइपेंड योजना शुरू करेंगे। इसके अंतर्गत आईटीआई, स्किल सेंटर आदि में पढ़ रहे अनुसूचित जाति के छात्रों को 1000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा। 

 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि ऑटो टैक्सी ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन करेंगे। इसके अंतर्गत उन्हें 10 लाख तक का बीमा, 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा, उनके बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि डोमेस्टिक वर्कर्स के लिए डोमेस्टिक वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके अंतर्गत 10 लाख तक का जीवन बीमा, 5 लाख तक के दुर्घटना बीमा का प्रावधान किया जाएगा।


भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर ने कहा कि पिछले दस साल में भाजपा ने दलालों को खत्म कर दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाया कि दिल्ली में कोविड के दौरान शराब माफिया के करोड़ों रुपये माफ किए। कैग रिपोर्ट विधानसभा में क्यों नहीं पेश किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी का पहला संकल्प पत्र जारी किया था। इस दौरान उन्होंने घोषणा की थी कि अभी दो संकल्प पत्र और जारी किए जाएंगे।

MadhyaBharat 21 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.