Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
नक्सली दामोदर राव की मां पुत्र का शव लेने पहुंची तेलंगाना पुलिस के पास
jagdalpur, Naxalite Damodar Rao, son

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ तेलंगाना सीमा पर 16 जनवरी को हुई मुठभेड़ में कुल 18 नक्सली मारे गए। मारे गये नक्सलियाें में 50 लाख का इनामी नक्सली दामोदर राव ऊर्फ चोक्का राव उर्फ मल्लन्ना भी ढेर हुआ था। दक्षिण बस्तर जोनल कमेटी के सचिव गंगा ने पर्चा जारी कर एससीएम (सेंट्रल कमेटी मेंबर) दामोदर के मारे जाने की जानकारी दी है। इसके बाद नक्सली दामोदर की मां अब अपने पुत्र का शव लेने के लिए तेलंगाना पुलिस के पास पहुंची। दामोदर की मां ने पुलिस से बेटे का शव सौंपने की मांग की है। दामोदर की मां का कहना है कि उसकी तबीयत खराब हो रही है। मेरी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। बेटे का चेहरा देखे बिना मैं नहीं मरना चाहती, बेटे को देखे बिना मेरी जान नहीं निकलेगी। दामोदर की मां काे तेलंगाना पुलिस उसके शव देने की स्थित में नहीं है क्याेकि नक्सली उसके शव काे अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे थे। दामोदर की मां की मांग काे लेकर तेलंगाना पुलिस असमंजस में है, उसे कुछ जवाब देते नहीं बन रहा है।

पचास लाख का इनामी नक्सली दामोदर राव ऊर्फ चोक्का राव उर्फ मल्लन्ना तेलंगाना के मुलुगु जिले के ग्राम कालवापल्ली का रहने वाला था। पिछले महीने 27 दिसंबर को को मुलगु जिले के एसपी सर्वेश ने दामोदर की मां से उनके गांव कालवापल्ली में मुलाकात की थी। इस दौरान दामोदर की मां ने दामोदर से अपील करते हुए तेलुगु में कहा था कि अब दिखता नहीं है, उम्रदराज हो गई हूं, घर लौट आ। मेरा सहारा तू ही है। अब तू आंदोलन छोड़ दे। सरकार और पुलिस से मैं बात करूंगी, तुझे कुछ नहीं होगा। हथियार डाल और मुख्यधारा में लौट आ। दामोदर की मां का वीडियो अब सामने आया है। मां की अपील के बाद भी दामोदर नहीं माना और अब उसके मारे जाने की खबर आई है, जिसके बाद तेलंगाना पुलिस के पास पहुंचकर दामोदर की मां ने बेटे की शव सौंपने की मांग कर दी है।

 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में नक्सली दामोदर राव ऊर्फ चोक्का राव उर्फ मल्लन्ना को लेकर जो बातें हो रही है, उस पर तेलंगाना में अब तक विराम लगा हुआ है। तेलंगाना पुलिस और वहां का नक्सली संगठन दामोदर की मौत पर खामोश है। किसी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। तेलंगाना में दामोदर समर्थक एक नेता ने अपने वाट्सएप स्टेटस में दो दिन पहले लिखा था कि दामोदर अन्ना (बड़े भाई) सुरक्षित हैं। उन्हें लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। तेलंगाना स्टेट कमेटी के सचिव हरिभूषण की कोरोना से मौत जून 2021 को हो गई थी। जब उसकी मौत हुई तो उसके अंतिम संस्कार का बकायदा वीडियो और फोटो नक्सलियों ने जारी किया था। दामोदर को हरिभूषण की मौत के बाद ही सचिव बनाया गया था। अब जबकि दामोदर की मौत की खबर छत्तीसगढ़ में चल रही है तो उसके अंतिम संस्कार के वीडियो और फोटो का इंतजार किया जा रहा है। आमतौर पर जब भी कोई बड़ा नक्सली लीडर मारा जाता है तो नक्सली उसकी अंतिम यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास करते हैं लेकिन दामोदर की मौत की खबरों के बाद ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

MadhyaBharat 20 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.