Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
सैफ अली खान पर हमले का आरोपित ठाणे से गिरफ्तार
mumbai, Accused of attack , Saif Ali Khan

मुंबई । फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के आरोपित को रविवार तड़के ठाणे जिला के कासारवडवली इलाका स्थित जंगल से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास भारतीय होने का कोई दस्तावेज नहीं है, इससे उसके बांग्लादेशी नागरिक होने की आशंका है। वह एक दर्जन से अधिक नकली नामों का इस्तेमाल करता रहा है लेकिन उसकी पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद (30) के रूप में की गई है। यह जानकारी रविवार को पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेडाम ने दी।


पुलिस उपायुक्त ने पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार आरोपित अभिनेता सैफ अली खान के घर में डकैती के लिए घुसा था, हालांकि हर ऐंगल से उससे पूछताछ की जा रही है। तलाशी के बाद आरोपित के सामान जब्त किए गए हैं। इन सामानों से आरोपित के बांग्लादेशी नागरिक होने का संकेत मिलता है। गेडाम ने बताया कि प्रथम दृष्टया, आरोपित बांग्लादेशी है और भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया। उन्होंने बताया कि वह अपना वर्तमान नाम विजय दास इस्तेमाल कर रहा था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था। वह कुछ दिनों तक मुंबई में रहा और फिर मुंबई के आसपास के इलाकों में रहा। आरोपित एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था।"

 

गेडाम ने बताया कि अब तक पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया है कि उसने ही 16 जनवरी को सुबह 2 बजे अभिनेता सैफ अली खान पर हमला किया था।
पुलिस के अनुसार शनिवार को पुलिस को आरोपित के ठाणे के कासारवडवली इलाका स्थित एक लेबर कैंप में छिपे रहने की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर मुंबई और ठाणे पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से लेबर कैंप में रविवार तड़के छापा मारा लेकिन आरोपित को पुलिस की भनक लगते ही वह जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने आरोपित को आखिर गिरफ्तार कर लिया और उसे चेंबूर ले गई। वहां प्राथमिक जांच करने के बाद मुंबई पुलिस आरोपित को खार पुलिस स्टेशन में लाई और उससे पूछताछ कर रही है। दीक्षित गेडाम ने बताया कि आज ही आरोपित को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

MadhyaBharat 19 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.