Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
गुना में भू-माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
guna, Big action , land mafia
गुना । मध्य प्रदेश के गुना जिले में चांचौड़ा-बीनागंज वन परिक्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा भू-माफिया के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां गुरुवार को वन, राजस्व और पुलिस विभाग के 600 से ज्यादा अधिकारियों-कर्मचारियों का अमला 60 बुलडोजर लेकर खेड़ी कमलपुर और देदला क्षेत्र में पहुंचा और कार्रवाई करते हुए 41 कब्जेधारियों से 900 बीघा वनभूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया।


दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को गुना कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा और वन मंडलाधिकारी अक्षय राठौर के मार्गदर्शन में चांचौड़ा-बीनागंज वन परिक्षेत्र के खेड़ी कमलपुर व देदला में भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान चांचौड़ा एसडीएम रवि मालवीय, एसडीओपी दिव्या राजावत के नेतृत्व में रेंजर सौरभ द्विवेदी, थाना प्रभारी, तहसीलदार सहित वन, राजस्व और पुलिस अमला के अलावा वज्र वाहन, अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस अश्रुगैस गोला दल सहित 600 का अमला और 60 बुलडोजर से न केवल फसलों को नष्ट किया गया, बल्कि अतिक्रमण रोधी गड्ढे भी खोदे गए। बुलडोजर गुना व राघौगढ़ के अलावा राजगढ़ ब्यावरा, सुठालिया और मनोहरथाना राजस्थान से बुलवाना पड़े थे।


कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, तो बांडओवर की कार्रवाई की गई। देदला गांव में तालाब के तीनों तरफ वनभूमि पर कब्जा किया गया था। बकायदा पत्थरों की बाउंड्री बनाकर खेत बनाए गए थे। वन अधिकारियों के मुताबिक वनभूमि के आसपास कुछ लोगों की निजी जमीन भी है, लेकिन भू-माफिया ने उनके खेतों में जाने वाले पानी को भी रोक दिया था। इससे विवाद की स्थिति भी बनती रही थी।


वन मंडलाधिकारी अक्षय राठौर ने बताया कि चांचौड़ा-बीनागंज वन परिक्षेत्र में यह 12वीं कार्रवाई है। इससे पहले पागड़ीघटा से 200 बीघा, बटावदा में 150 बीघा, चारणपुरा में 80 बीघा, सागोड़िया में 90 बीघा वनभूमि, चांचौड़ा में 15 बीघा बेशकीमती चौराहा की वनभूमि को मुक्त कराया गया है। उक्त अतिक्रमण वर्षों पुराने थे, जिनमें बेदखली की कार्रवाई हो चुकी है। उन्होंने बताया कि खेड़ी कमलपुर में फरवरी 2016 में जब वन विभाग का अमला पड़त वनभूमि पर अतिक्रमण की रोकथाम के लिए अतिक्रमण रोधक खंती खुदवा रहा था, तब कमलपुर गांव के मीना एवं कुलंबह गांव के गुर्जर समाज के लोग एकराय होकर लाठी, डंडा, फर्सा लेकर झगड़ा करने आ गए थे, तब कार्रवाई प्रभावित हुई और स्थगित कर दी गई थी।
MadhyaBharat 16 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.