Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
केजरीवाल प्रवेश वर्मा बिधूड़ी समेत कई नेताओं ने नामांकन दाखिल किया
new delhi,   Kejriwal, Pravesh Verma, Bidhuri filed nominations
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवेश वर्मा समेत कई नेताओं ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। केजरीवाल और प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से नामांकन किया।
 

पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने नामांकन से पूर्व पदयात्रा की। केजरीवाल नामांकन से पूर्व महर्षि वाल्मीकि मंदिर और प्राचीन हनुमान मंदिर गए और ईश्वर का आशीर्वाद लिया। वह अपने परिवार के साथ यहां दर्शन के लिए पहुंचे थे। नामांकन से पूर्व केजरीवाल ने कहा कि वे दिल्ली की ढाई करोड़ जनता से उन्हें आशीर्वाद देने की अपील करते हैं। उनकी फिर से सरकार बनने पर दिल्ली के स्कूल, अस्पताल, बिजली और महिलाओं को सम्मान राशि देने का काम होगा।


आआपा नेता संदीप पाठक ने कहा कि केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। हम माताओं-बहनों को लेकर पहले भी काम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। भाजपा के लोग आम आदमी पार्टी और हमारे नेताओं के ख़िलाफ़ कितनी भी साज़िश रच लें लेकिन दिल्ली की जनता फिर से केजरीवाल को चुनने वाली है।

 

भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने भी नामांकन के पूर्व मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि केजरीवाल की जमानत जब्त हो। उन्होंने यहां के गरीब लोगों को धोखा दिया है और झुग्गीवासियों के लिए कुछ नहीं किया है।

भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी सीट से अमर कॉलोनी स्थित डीएम ऑफिस पहुंचकर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया। कल इस सीट से वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशि ने नामांकन दाखिल किया था। भाजपा उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि पिछले तीन दशक से रोहिणी के लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। इसके लिए वे क्षेत्र के लोगों के लिए अधिक काम करेंगे। नामांकन के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर उनके साथ उपस्थित थे। दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मालवीय नगर से नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सांसद बांसुरी स्वराज एवं बॉक्सर विजेंद्र सिंह भी उनके साथ थे।


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करोल बाग से भाजपा उम्मीदवार दुष्यंत गौतम के नामांकन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने ईमानदारी और काम के नाम पर वोट मांगे थे लेकिन आज सच्चाई सबके सामने है। हरियाणा के लोगों ने भाजपा को समर्थन दिया है और दिल्ली की जनता भी देगी।

MadhyaBharat 15 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.