Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
चुनाव आयोग से मिलने के बाद बोले केजरीवाल- अवध ओझा का वोट दिल्ली ट्रांसफर होगा
new delhi,   Election Commission, Kejriwal

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली के पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी (आआपा) के उम्मीदवार अवध ओझा के मतदाता पहचान पत्र हस्तांतरण के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए आयोग का आभार जताया है।

 

आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह व राघव चड्ढा और पटपड़गंज विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा ने सोमवार को चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की। केजरीवाल ने मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग ने उनकी पार्टी की मांग स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने पटपड़गंज से हमारे उम्मीदवार शिक्षाविद् अवध ओझा का नाम ग्रेटर नोएडा से शिफ्ट कर दिल्ली में करने का आदेश दे दिया है। इसके लिए मैं चुनाव आयोग का शुक्रिया अदा करता हूं।

 

केजरीवाल ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को बताया कि नई दिल्ली विधानसभा में किस तरीके से भारतीय जनता पार्टी के सांसद मंत्री और पूर्व मंत्री के पति से कई कई वोट बनाने के आवेदन दिए गए हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि किसी भी हालत में एक भी गलत वोट नहीं बनने दिया जाएगा। एक-एक वोट की बहुत जांच करके एक्शन लिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा नियमों के विपरीत किए जा रहे काम की शिकायत की तो इस पर चुनाव आयोग ने कहा कि लोकल डीएम की जो रिपोर्ट आई है, उसमें यह कहा गया है कि इस तरह कुछ नहीं हो रहा है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि इससे साफ जाहिर है कि स्थानीय डीएम मिले हुए हैं, और दिन में ट्रकों से चादरें आ रही हैं। हमने चुनाव आयोग से स्थानीय डीएम को सस्पेंड करने की मांग की है। इसके साथ ही गैर कानूनी एक्टिविटी को बंद करने की मांग की है। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने हमें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार सुबह प्रेस वार्ता कर अपने पटपड़गंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी अवध ओझा की उम्मीदवारी को लेकर चिंता व्यक्त की थी। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अवध ओझा का वोट ग्रेटर नोएडा में बना हुआ था। उन्होंने 26 दिसंबर को अपने वोट को दिल्ली में बनवाने के लिए फॉर्म 6 भर के आवेदन कर दिया। उसके बाद उनको बताया गया कि उनका वोट ग्रेटर नोएडा में बना हुआ है, इसलिए नया वोट नहीं बनेगा। उस वोट को ट्रांसफर कराने के लिए उनको फॉर्म आठ भरना पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने 7 जनवरी को फॉर्म आठ भर कर अपने वोट को दिल्ली में ट्रांसफर कराने के लिए आवेदन कर दिया। उन्होंने कहा कि सीईओ ने अचानक एक और आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि अंतिम तिथि 6 जनवरी है, जो गैरकानूनी है और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है।

 
 

 

MadhyaBharat 13 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.