Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
'मेक इन इंडिया' को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर बड़ा हमला
new delhi, Congress

नई दिल्ली । कांग्रेस ने "मेक इन इंडिया" को लेकर मौजूदा केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार का 'मेक इन इंडिया' वादा महज़ बयानबाज़ी बनकर रह गया है।

 

एआईसीसी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने सोमवार को यहां एक हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। एक वक्तव्य में उन्होंने रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि सरकारी टेंडर अपने खुद के 'मेक इन इंडिया' दिशा-निर्देशों का पालन करने में विफल रहे हैं। पिछले 3 वर्षों में 64,000 करोड़ रुपये मूल्य के 3,500 से ज़्यादा उच्च-मूल्य वाले टेंडरों में से लगभग 40 प्रतिशत को उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा 'मेक इन इंडिया' नियमों का अनुपालन न करने के रूप में चिह्नित किया गया था।

पवन खेड़ा ने कहा कि 2017 के मेक इन इंडिया खरीद नियम घरेलू आपूर्तिकर्ताओं को प्राथमिकता देने के लिए पेश किए गए थे लेकिन वास्तव में बाद के टेंडरों ने आर्थिक और गुणवत्ता कारणों का हवाला देते हुए विदेशी ब्रांडों को तरजीह दी, जिससे भारतीय निर्माता हाशिए पर चले गए। 'मेक इन इंडिया' पहल के शुभारंभ के बाद से मोदी सरकार द्वारा जारी किए गए 3,590 टेंडरों में से उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने पाया कि नवंबर 2024 तक 1,502 टेंडर, जिनकी राशि 63,911 करोड़ रुपये थी, मेक इन इंडिया नीति दिशानिर्देशों का पालन करने में विफल रहे।

उन्होंने कहा कि रक्षा, परमाणु ऊर्जा, दूरसंचार और इस्पात जैसे प्रमुख मंत्रालय बार-बार निर्देशों के बावजूद खरीद नियमों को अपडेट करने में विफल रहे। कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि इन हालत में यह सब किसके लाभ के लिए है? निश्चित रूप से भारतीय व्यवसायों के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को भी लिफ्ट जैसे गुणवत्तापूर्ण भारत में निर्मित उत्पादों की खरीद करने में संघर्ष करना पड़ा, जबकि निविदाओं में दूरसंचार, आईटी और बुनियादी ढांचे के उत्पादों के लिए विदेशी ब्रांडों का खुलकर पक्ष लिया गया, जो 2017 के नियमों और सामान्य वित्तीय नियमों (दोनों) का उल्लंघन है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार की ओर से 2019 में शीर्ष नौकरशाहों को इन मुद्दों को ठीक करने का निर्देश दिया गया था, फिर भी 2024 तक 18 मंत्रालय उल्लंघनों पर कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने में विफल रहे। 'मेक इन इंडिया' के 10 साल बाद यह पहल नीतिगत विफलता, कुप्रबंधन और भारतीय निर्माताओं की उपेक्षा की एक प्रमुख मिसाल बन गई है। इसने मोदी सरकार के तहत वादों और वास्तविकता के बीच के अंतर को ही उजागर किया है।

MadhyaBharat 13 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.