Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गए पांच नक्सलियों की हुई शिनाख्त
jagdalpur, Five Naxalites killed ,Abujhmad encounter
जगदलपुर । अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। इनकी पहचान पीपीसीएम पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के सदस्य देवसिंह, दिनेश, सुमती उर्फ कमला उर्फ कविता, सुकमती एवं गट्टाकाल मिलिशिया कमाण्डर महेश उर्फ लच्छू पुंगाटी के रूप में हुई है। मारे गये नक्सलियों पर कुल 21 लाख के इनाम थे। इनके पास से एक एके-47, दाे एसएलआर, एक 8 एमएम रायफल, एक 12 बोर रायफल सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है।
 
बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने बुधवार काे बताया कि दंतेवाड़ा, नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र जंगल पहाड़ी में प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (एम) के सदस्य, माड़ डिविजन कमेटी, पीएलजीए प्लाटून नम्बर 32 एवं इन्द्रावती एरिया कमेटी इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों क सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान पर जिला दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर, कोंडागांव की डीआरजी एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम अबूझमाड़ रवाना हुई थी। अभियान के दौरान 4 जनवरी क  लगभग    ग्राम गट्टाकाल के जंगल पहाड़ में मुठभेड़ शुरू हुई, जो देर रात तक लगातार चलती रही। फायरिंग बंद होने पर सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर दाे महिला एवं तीन पुरुष सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों  शव बरामद हु
 
बस्तर आईजी ने कहा कि नक्सली संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है इसलिए  संगठन से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुडे़ अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहेंl

मुठभेड़ में मारे गयें नक्सलियों में देवसिंह, पी.पी.सी.एम. प्लाटून नम्बर 32 सदस्य, (05 लाख इनामी) निवासी बीजापुर, दिनेश, पी.पी.सी.एम. प्लाटून नम्बर 32 सदस्य (05 लाख इनामी) निवासी दक्षिण बस्तर, सुमती उर्फ कमला उर्फ कविता पी.पी.सी.एम. प्लाटून नम्बर 32 सदस्य(05 लाख इनामी) निवासी अहेरी जिला गढ़चिरौली, महाराष्ट्र, सुकमती पी.पी.सी.एम. प्लाटून नम्बर 32 सदस्य (05 लाख इनामी) निवासी जिला बीजापुर, महेश उर्फ लच्छू पुंगाटी गट्टाकाल मिलिशिया कमाण्डर (एक लाख इनामी) निवासी मेटावाड़ा शामिल हैं। मारे गये नक्सलियाें से बरामद हथियार/सामाग्री में एके 47- एक नग एवं 20 नग राउण्ड और मैग्जीन 02 नग, एसएलआर - 2 नग एवं 35 नग राउण्ड और मैग्जीन 4 नग, 8 एम.एम रायफल - 1 नग एवं 7 नग राउण्ड और मैग्जीन 8 नग, 12 बोर रायफल 1 नग तथा बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है।

 

MadhyaBharat 8 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.