Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पंकज कुमार झा ने पूर्व मुख्‍यमंत्री बघेल से पूछा सवाल
raipur, Pankaj Kumar Jha, former Chief Minister Baghel

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। पंकज कुमार झा ने आज बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए भूपेश बघेल से पूछा है कि, क्या कांग्रेस से होना ही हर तरह का अपराध करने की अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) है?

पंकज कुमार झा ने कहा कि, भाजपा लगातार कहती रही है कि हर कांग्रेसी अपराधी हैं, ऐसा बिल्कुल नहीं है, पर यह तथ्य है। छत्तीसगढ़ में कि हर अपराध के पीछे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस पार्टी से संबंधित कोई न कोई होता ही है।

उन्होंने बताया कि, पिछले दिनों भूपेश बघेल ने राजीव मितान क्लब से संबंधित आरोपों पर जवाब देते हुए कहा था कि क्योंकि अब उस क्लब के सदस्यों को काम आदि नहीं दिया जा रहा, इसलिए सूखा नशा, अपराध आदि बढ़ रहे हैं। बकायदा प्रेस कर पूर्व सीएम ने यह बात कही थी।

पंकज कुमार झा ने आगे कहा कि, ऐसा कह कर वे साफ-साफ भाजपा के आरोपों पर मुहर लगाते नजर आये कि अपराधों से कांग्रेस का कनेक्शन है। हालांकि हम हर कांग्रेसी युवा को अपराधी बिल्कुल नहीं मानते। भूपेशजी को ऐसा बिल्कुल नहीं कहना चाहिए था।

अगर कांग्रेस के कद्दावर नेता की बात मान भी लें कि अब राजीव जी के क्लब वालों को पैसा-काम नहीं मिलता, इसीलिए अपराध बढ़ रहे हैं, तो प्रश्न यह भी उठता है कि कांग्रेस नेता सुरेश चंद्रकार के पास तो भर-भर कर काम था। इतने पैसे थे कि हेलीकॉप्टर से उसकी बारात आती थी, तो उसने ऐसा घृणित, नृशंस और बर्बर अपराध क्यों किया?
अर्थात् काम या पैसा नहीं हो, तब भी अपराध, भर-भर कर हो ये चीजें, फिर भी दुष्कर्म! क्या कांग्रेस से होना ही हर तरह का अपराध करने की अनुज्ञप्ति है? सोचना पड़ेगा।

 

MadhyaBharat 8 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.