Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया शहर के पहले ई-चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण
raipur, Deputy Chief Minister, e-charging station

रायपुर ।स्वच्छ वायु गुणवत्ता सुधार कार्य योजना के तहत रायपुर शहर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से स्‍थापित पहले ई-चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण आज मंगलवार काे उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया। इस दौरान श्री साव ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल, स्थानीय विधायक सुनील सोनी व उत्तर रायपुर के विधायक पुरंदर मिश्रा की उपस्थिति में जन जागरूकता से जुड़े स्वच्छ वायु संदेश युक्त पोस्टर का विमोचन भी किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विकास विभाग के संचालक कुंदन कुमार, रायपुर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, बीरगांव नगर निगम आयुक्त युगल उर्वशा सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

जिला प्रशासन रायपुर के मार्ग दर्शन में रायपुर नगर निगम व बीरगांव नगर निगम, जिला परिवहन कार्यालय, सीएसआईडीसी पर्यावरण संरक्षण मंडल, पुलिस व यातायात विभाग मिलकर स्वच्छ वायु गुणवत्ता सुधार कार्य योजना पर काम कर रहे हैं। 15 वें वित्त आयोग भारत सरकार के दिशा निर्देश में रायपुर व बीरगांव में ई-चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार किया जा रहा है एवं सघन वृक्षारोपण के साथ ही धूल मुक्त सड़कों के निर्माण की दिशा में पहल की जा रही है। प्रदूषण के स्वास्थ्यगत खतरों को देखते हुए नॉन मोटराइज्ड मार्ग निर्धारित करने, पक्षी विहार तैयार करने व शहरी उद्यानों के रख-रखाव पर ध्यान दिया जा रहा है।

 

रायपुर में नगर निगम द्वारा सी एण्ड डी प्लांट भी शुरू किया गया है, जिससे भवन निर्माण व विध्वंस सामाग्री से पुनः उपयोग किए जाने हेतु पेवर, गमले व निर्माण कार्य में उपयोग किए जाने सामाग्री का निर्माण किया जा रहा है। इस संयंत्र का संचालन महिला स्व-सहायता समूह कर रही है। सी.सी. रोड और बी.टी. मार्गों का निर्माण व संधारण भी नगर निगम कर रहा है, जिसके माध्यम से धूल को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य मार्गों की सफाई यांत्रिक पद्धति से कर धूल को निगमित किए जाने रूप रेखा भी नगर निगम ने तैयार की है। जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोशल मीडिया व संवाद के विभिन्न साधनों का उपयोग करते हुए इस अभियान में आम नागरिकों की भागीदारी ली जा रही है।

 

 

 

MadhyaBharat 7 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.