Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
रायपुर :नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी
  Raipur, Reservation process ,general elections

रायपुर ।छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम में महापौर , 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायत में अध्यक्ष के आरक्षण की प्रक्रिया आज सोमवार को पूरी हो गई।कुल 192 नगरी निकाय के लिए आरक्षण किया गया है।पांच नगर निगम में महिला महापौर चुनी जाएगी।नगर पालिका की 54 सीटों में 18 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। इनमें तीन-एससी,दो-एसटी ,4 ओबीसी और 9 सीट सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं । रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया की गई।

 

जानकारी के अनुसार नगर निगमों में रायपुर- सामान्य महिला के लिए ,बीरगांव-सामान्य महिला,दुर्ग - ओबीसी महिला,भिलाई-ओबीसी, भिलाई चरौदा-ओबीसी
,बिलासपुर-ओबीसी,कोरबा-सामान्य महिला,धमतरी-सामान्य,रायगढ़ - एससी, अम्बिकापुर-एस टी, रिसाली-एससी महिला,चिरमिरी- सामान्य,जगदलपुर-सामान्य
तथा राजनांदगांव -सामान्य के लिए आरक्षित किया गया है।

 

प्रदेश की तेरह नगर पालिका ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं।जिनमें दल्लीराजहरा, गोबरा नवापारा, सूरजपुर, तिल्दा नेवरा, कुम्हारी, बड़े बचेली, लोरमी, कटघोरा, बेमेतरा, कोण्डागाँव, कवर्धा, अहिवारा, मनेंद्रगढ़ शामिल हैं।शिवपुर चर्चा, किरंदुल, तखतपुर, जामूल, खैरागढ़, गोदरी, बालोद, सराईपाली, बाँकीमोंगरा को महिलाओं के लिए अनारक्षित किया गया है ।अनुसूचित जाति (एस टी ) के लिए 8 सीट आरक्षित की गई है। जिसमें 3 सीटें महिला आरक्षित है। अनुसूचित जनजाति (एस सी ) के लिए 6 सीट आरक्षित की गई है। जिसमें 2 सीटें महिला आरक्षित है।अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 13 सीटें आरक्षित की गई है, जिसमें 4 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है ।वहीं 27 अनारक्षित सीटों में से 9 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।

नगर पालिका परिषद के लिए अनुसूचित जाति के लिए 8 सीट(3 महिला),अनुसूचित जनजाति के लिए 6 सीट (2 महिला) आरक्षित,ओबीसी वर्ग के लिए 13 सीटें आरक्षित (4 महिलाओं) के लिए किया गया है। इसी तरह 27 अनारक्षित सीटों में से (9 सीटें महिलाओं) के लिए आरक्षित किया गया है।

अनुसूचित जाति के लिए अभनपुर, बागबहरा, सारंगढ़, डोंगरगढ़, जांजगीर,नैला, अकलतरा, पंडरिया नगर पालिका आरक्षित किया गया है।जबकि अनुसूचित जनजाति के लिए नारायणपुर,जशपुर नगर, बलरामपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा,बीजापुर नगरपालिका को आरक्षित किया गया है।अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए दल्ली राजहरा, बड़े बचेली, लोरमी ,कटघोरा, बेमेतरा, कोंडागांव, कवर्धा, अहिवारा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर कुम्हारी नगर पालिका को आरक्षित किया गया है।


महिला के लिए अनारक्षित घोषित किए गए नगरपालिकाओं में शिवपुर चरचा , तखतपुर,किरंदुल, जामुल, खैरागढ़, बोदरी, बालोद, सरायपाली, बाँकीमोंगरा शामिल हैं ।जबकि अनारक्षित घोषित किए गए नगर पालिकाओं में सक्ति,खरसिया, कांकेर, चांपा, रतनपुर, भाटापारा, बलोदा बाजार, मुंगेली, गरियाबंद, आरंग, महासमुंद, गौरेला, अमलेश्वर, बैकुंठपुर ,रामानुजगंज शामिल हैं।

 

 

 

 

MadhyaBharat 7 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.