Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह ढाई हजार रुपये देने का ऐलान किया
new delhi, Congress announced , government in Delhi

नई दिल्ली । विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिल्ली में महिला सशक्तिकरण के लिए "प्यारी दीदी योजना" लाॅन्च की।कांग्रेस ने दिल्ली में सरकार बनने पर कर्नाटक की तर्ज पर स्थानीय महिलाओं को "प्यारी दीदी योजना" के तहत ढाई हजार रुपये हर महीने देने का ऐलान किया है।

 

सोमवार यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार तथा पार्टी के दिल्ली प्रदेश प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने उक्त घोषणा की। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि आज मैं यह यहां महिला सशक्तिकरण के लिए "प्यारी दीदी योजना" लाॅन्च करने आया हूं। मुझे पूर्ण पूर्ण विश्वास है कि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बहुमत के साथ जीतेगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को 2500 रुपये मासिक दिए जाएंगे। सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में इस योजना को लागू करने का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का पूरी तरह वही मॉडल होगा, जो कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने वहां लागू कर रखा है।

पत्रकार वार्ता में इससे पहले काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है। दिल्ली की महिलाओं के लिए पार्टी आज समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण की पहली गारंटी का ऐलान कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा, "भाजपा के झूठे वायदे आपको याद हैं, चाहे 15 लाख खाते में आना हो या फिर युवाओं को रोजगार देने की बात हो।"

 

काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की तरह झूठ नहीं बोलती है। कांग्रेस सरकारों ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किए। कर्नाटक इसकी ताजा मिसाल है। यह योजना न केवल वित्तीय सहायता प्रदान करेगी बल्कि महिलाओं को सशक्त भी बनाएगी, जिससे उन्हें लैंगिक असमानता से संबंधित चुनौतियों के लिए जाने जाने वाले शहर में सुरक्षा और स्वायत्तता की भावना मिलेगी।


पत्रकार वार्ता के दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार अलका लांबा आदि अन्य पार्टी के कई नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

MadhyaBharat 6 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.