Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कोरबा में सराफा व्यवसायी की हत्या
korba, Bullion trader ,murdered

काेरबा । कोरबा जिले के लालू राम कॉलोनी में एक सराफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी की हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात करीब 9:40 बजे से 9:59 बजे के मध्य हुई। अज्ञात हमलावरों ने गोपाल राय सोनी पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर उनकी क्रेटा कार क्रमांक JH 01CC 4455 लूटकर भाग गए। हमलावरों ने सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए।
गोपाल राय सोनी के परिजनों ने बताया कि वे अपने घर के बाहर खड़े थे, जब अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला किया। उन्होंने बताया कि गोपाल राय सोनी को लहुलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि घटना के समय क्षेत्र में कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी हमलावरों की पहचान नहीं की।
गोपाल राय सोनी पर यह दूसरी बार हमला हुआ है। इससे पहले वर्ष 2000 में भी उन पर हमला हुआ था, जिसमें उनके भतीजे संदीप की मौत हो गई थी। परिवार में यह तीसरी बार हमले की घटना हो चुकी है।
गोपाल राय सोनी का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। इस घटना से सराफा व्यापारी काफी आक्राेषित है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि हमलावरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए।
इस घटना के बाद कोरबा शहर में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

 

MadhyaBharat 6 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.