Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
प्रधानमंत्री मोदी ने साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर खंड पर किया नमाे भारत ट्रेन का शुभारंभ
gajiabad,Prime Minister Modi , Namo Bharat train

गाजियाबाद । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार काे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन के चौथे सेक्शन साहिबाबाद से न्यू अशाेक नगर तक शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से नमो भारत में साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर स्टेशन तक सवारी भी की। प्रधानमंत्री ने स्वयं टिकट खिड़की पर जाकर टिकट खरीदा और स्कूली बच्चों के साथ नमो भारत ट्रेन में सवारी की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से नमो भारत ट्रेन को लेकर बातचीत की। 

 

नमो भारत ट्रेन में यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री माेदी को उपहार दिए। इस दाैरान प्रधानमंत्री ने बच्चों को दुलार भी किया। उपहार भारत में विकास की कहानी बयां करने वाले थे। इसके बाद प्रधानमंत्री दिल्ली के जापानी पार्क में नमो भारत ट्रेन के चौथे चरण का औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगे। शाम पांच बजे इस खंड पर आम लोगों के लिए नमाे भारत ट्रेन की सुविधा शुरू हाे जाएगी। इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले सेक्शन का शुभारंभ 20 अक्टूबर, 2023 को साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से ही किया था।

 

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के जापानी पार्क में न्यू अशोक नगर में 13 किमी लंबे दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक के सेक्शन का औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगे। इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 4,600 करोड़ रुपये है। ये दिल्ली की पहली 'नमो भारत' कनेक्टिविटी होगी जो दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा को सुविधाजनक बनाएगी। साहिबाबाद से हाई स्पीड ट्रेन की आरामदायक यात्रा सुविधा से लाखों लोग लाभान्वित होंगे। इससे यात्रा में लगने वाला समय एक तिहाई कम हो जाएगा, जिससे यात्री न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक सिर्फ 40 मिनट में यात्रा कर सकेंगे। पहला सेक्शन साहिबाबाद से दुहाई 17 किमी का था। दूसरे सेक्शन (दुह‌ाई से मोदीनगर) का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने वर्चुअली मार्च, 2024 में किया था। तीसरे सेक्शन पर नमो भारत ट्रेन का संचालन अगस्त, 2024 में शुरू हुआ था। फिलहाल 42 किमी के रूट पर नमो भारत ट्रेन फर्राटे भर रही है और 50 लाख से अधिक लोगों इसके सफर का आनंद ले चुके हैं।


इसके साथ ही एनसीआरटीसी के प्रवक्ता पुनीत वत्स के मुताबिक नमो भारत ट्रेन ने आधुनिक भारत की तस्वीर पेश करने का काम किया है। दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ कॉरिडोर में आनंद विहार एकमात्र अंडरग्राउंड स्टेशन है। इस रूट का सबसे बड़ा जंक्शन भी आनंद विहार स्टेशन ही होगा। यहां आरआरटीएस के साथ दिल्ली मेट्रो के दो रूट (पिंक और ब्लू मेट्रो) मिलते हैं। यहीं पर आनंद विहार अंतर्राज्यीय बस अड्डा और आनंद विहार रेलवे स्टेशन के साथ ही कौशांबी बस अड्डा, कुल मिलाकर ट्रांसपोर्ट के छह माध्यम इस स्टेशन पर एक साथ उपलब्ध हो रहे हैं। आरआरटीएस स्टेशन को इस तरह से बनाया गया है कि दूसरे ट्रांसपोर्ट मोड में ट्रांसफर करने में किसी तरह की परेशानी न हो।

MadhyaBharat 5 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.