Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
दतिया पहुंची कंगना रणौत मां बगलामुखी देवी के किये दर्शन
datia, Kangana Ranaut,Maa Baglamukhi Devi

दतिया । फिल्म अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोक सभा सीट से भाजपा सांसद कंगना रणाैत शनिवार सुबह दतिया पहुंची। यहां उन्हाेंने विख्यात शक्तिपीठ मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और पीठ परिसर में स्थित महाभारतकालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया। पीठ के पुजारियों ने मंत्र उच्चारण के साथ माता की विशेष पूजा कराई।

 
कंगना रनौत झांसी से सड़क मार्ग से होते हुई सुबह करीब 10 बजे दतिया पहुंचीं। कंगना ने पूरे भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की। पीठ के पुजारियों और मंदिर प्रबंधन ने कंगना का मंदिर में स्वागत किया। पुजारियों ने उन्हें विधिपूर्वक पूजा विधि समझाई और मंदिर के इतिहास के बारे में बताया। मंदिर का इतिहास सुनकर कंगना श्रद्धा भाव से झुक गईं। पूजा करने के बाद कंगना ने मंदिर प्रांगण में उपस्थित लोगों से भी मुलाकात की। वहीं, कंगना के दौरे की खबर पाते ही उनके प्रशंसकों के साथ ही भाजपा नेता और स्थानीय लोग मां पीताबंरा पीठ पहुंच गए। कुछ लोगों ने उनके साथ तस्वीरे भी खिंचाई। भीड़ को देखकर पुलिस ने तगड़े सुरक्षा प्रबंध किए। दर्शन करने के बाद वह सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गई। इससे पहले बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपने जन्मदिन पर भी शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर और बगलामुखी माता मंदिर पहुंचीं थी।

 

 

 

MadhyaBharat 4 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.