Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बेलगाम रफ्तार का कहर दो सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
korba, Uncontrolled speed wreaks havoc, two killed

कोरबा ।जिले में बेलगाम दौड़ रही गाड़ियां सड़क हादसे का शिकार हो गईं। दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।


पहली घटना जो कल रात बांगो थाना अंतर्गत मदनपुर घाटी के पास घटी, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना में 35 वर्षीय गणेश प्रजापति और 35 वर्षीय रुद्रेश्वर गोड, दोनों एसईसीएल कर्मियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दो घायल बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति में से श्याम लाल की हालत गंभीर बताई गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बांगो थाना पुलिस वाहन में फंसे शव को निकालने में जुटी है।

दूसरी घटना आज सुबह रिसदी रजगामार मुख्य मार्ग पर घटी, जिसमें तेज रफ्तार ओला स्कूटी ट्रेक्टर से जा टकराई।स्कूटी में 4 लोग सवार थे, जिनमें से एक युवक और तीन युवतियों में से  से एक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। घायलों को 108 की मदद उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया है। घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दे दी गई है.

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सड़क पर सावधानी से चलें और यातायात नियमों का पालन करें।

 

 

MadhyaBharat 4 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.