Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बीजापुर के पत्रकार मुकेश की हत्या के मामले में तीन आरोपित हिरासत में लिए गए
raipur,  murder case ,Bijapur journalist Mukesh

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में बीजापुर पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है। पत्रकारों ने हत्या के विरोध में आज बीजापुर में नेशनल हाइवे पर चक्का जाम कर दिया है और आरोपितों की वैध-अवैध संपत्तियों को कुर्क करने की मांग कर रहे हैं।

 

बीजापुर पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र यादव ने शनिवार काे बताया कि इनमें मुख्य आरोपित ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का भाई रितेश चंद्राकर समेत अन्य 2 आरोपित शामिल हैं। हत्या के बाद फरार आरोपित ठेकेदार रितेश चंद्राकर को दिल्ली से पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपित रितेश को बीजापुर लेकर पहुंची है। हिरासत में लिए गए आरोपितों से पूछताछ जारी है।

 

नेशनल हाइवे पर चक्का जाम से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी पत्रकार आरोपितों की वैध-अवैध संपत्तियों को कुर्क करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही उन्हाेंने बीजापुर सहित बस्तर संभाग में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की संपत्तियां जब्त कर सरकारी संपत्ति घोषित करने की मांग की है। प्रदर्शनकारी पत्रकार हत्याकांड में संलिप्त सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर और अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज और फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं। पत्रकारों की मांग है कि सुरेश चंद्राकर की सुरक्षा में लगाए गए जवानों को हटाया जाए और उसको जारी सभी टेंडर रद्द किए जाए।

 

उन्हाेंने की मांग कि आरोपित सुरेश के सभी बैंक खाते, पासपोर्ट और दस्तावेजों को सील किया जाए। घटना स्थल चट्टान पारा में बने सुरेश चंद्राकर के अवैध बाड़ा (यार्ड) को तत्काल ध्वस्त किया जाए। साथ ही गंगालूर रोड पर स्थित प्लांट सील करने और उनके गाड़ियों को राजसात करने की मांग की गई है। पत्रकाराें ने चेतावनी दी कि अगर उनकी

मांगें नहीं मानी गईं तो 5 जनवरी से बीजापुर में अनिश्चिकालीन चक्का जाम किया जाएगा।

MadhyaBharat 4 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.